नई दिल्ली, अगस्त 18। शुरुआती दौर में मल्टीबैगर शेयर (पैसा कई गुना करने वाला) का पता लगाना हमेशा मुश्किल होता है। लोगों में डर होता है कि चीजें तेजी से बदल सकती हैं। हालांकि कुछ शेयर संभावित मल्टीबैगर स्टॉक हो सकते हैं, मगर उन्हें चुनना और ढूंढ पाना बड़ा मुश्किल हो सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो केवल डेढ़ साल में लोगों का पैसा 41 गुना कर चुका है।
कौन सा है शेयर
हम बात कर रहे हैं ईकेआई एनर्जी की। ईकेआई एनर्जी का शेयर करीब 1.5 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 09 अप्रैल 2021 को 40.51 रु पर था, जबकि बीते आज यह 1673 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 4029.47 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 41 लाख रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
1 साल का रिटर्न
18 अगस्त 2021 को ईकेआई एनर्जी का शेयर 431.91 रु पर था। जबकि अब यह 1673 रु पर है। यानी ये शेयर 1 साल में निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर चुका है। 1 साल में इस शेयर ने 1 लाख रु को 287.31 फीसदी रिटर्न के साथ 3.87 लाख रु के करीब बना दिया है।
मगर अब गिर रहा शेयर
हालांकि अब ईकेआई एनर्जी का शेयर गिर रहा है। 2022 में अब तक ये 35.81 फीसदी गिर चुका है। इसके 6 महीनों का रिटर्न 23.27 फीसदी निगेटिव रहा है। 1 महीने में यह 14.42 फीसदी रहा है।
कैसे रहे नतीजे
कंपनी ने 30 जून, 2022 को समाप्त अवधि के दौरान कुल 508.5935 करोड़ रुपये की इनकम दर्ज की है, जबकि 31 मार्च, 2022 को समाप्त अवधि के दौरान यह 475.7207 करोड़ रुपये थी। यानी इसकी इनकम में करीह 7 फीसदी का उछाल आया। कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त अवधि के लिए 105.1726 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले 30 जून, 2022 को समाप्त अवधि के लिए 106.9841 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यानी इसका मुनाफा 1.72 फीसदी बढ़ा।
क्या है बिजनेस
ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड एक भारत-आधारित कंपनी है, जो एक प्रमुख वैश्विक सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी व्यावसायिक सेवाओं के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और सलाहकार और कार्बन ओ सेटिंग के व्यवसाय में लगी हुई है। हाल ही में राकेश झुनझुनवाला, जिन्हें अक्सर भारत के वारेन बफेट के नाम से जाना जाता है, का देहांत हो गया। वे हमेशा 'राइट खरीदने और टाइट बैठने (धैर्य रखने)' में विश्वास करते थे। यानी अपनी खुद की रिसर्च करें, सही स्टॉक खरीदें और फिर उस पर उचित समय तक बैठे रहें। कंपनी के व्यवसाय में विश्वास रखें। अपने निवेश निर्णयों को घबराहट में न लें। झुनझुनवाला एक दिन में अमीर नहीं बने थे। जहां वह थे वहां पहुंचने के लिए वर्षों का शोध, परिश्रम और धैर्य लगा। झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो कई बार 25-30% तक गिरा, लेकिन उन्होंने हमेशा इस गिरावट को खरीदने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया। आप भी इसी तरह की प्लानिंग के साथ ही शेयर बाजार में निवेश करें।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications