बरसा पैसा : इन 5 शेयरों ने मचाया धमाल, सिर्फ 5 दिन में दिया 93 फीसदी तक रिटर्न

नई दिल्ली, सितंबर 25। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी के बाद कमजोर वैश्विक भावनाओं के कारण 23 सितंबर को समाप्त हुए में लगातार दूसरे सप्ताह में भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में गिरावट आई। डॉलर में लगातार बढ़ोतरी, रुपये में ताजा गिरावट, एफआईआई की तरफ से बिकवाली, बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी और यूएस 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी अन्य उन फैक्टरों में से रहे, जिनके कारण बाजार में गिरावट आई। बीते सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 741.87 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,098.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 203.55 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 17,327.30 पर बंद हुआ। मगर इस गिरावट में भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने केवल 5 दिनों में निवेशकों को 93 फीसदी तक रिटर्न दिया।

सोनल मर्केंटाइल : 92.99 फीसदी

सोनल मर्केंटाइल : 92.99 फीसदी

सोनल मर्केंटाइल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 139.94 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 92.99 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 49.20 रु से 94.95 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की मजबूती के साथ 94.95 रु पर बंद हुआ। 92.99 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.93 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।

क्रैनेक्स : 54.91 फीसदी

क्रैनेक्स : 54.91 फीसदी

क्रैनेक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 16.30 रु से 25.25 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 54.91 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 12.60 करोड़ रु है। 5 दिन में 54.91 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19.71 फीसदी की उछाल के साथ 25.20 रु पर बंद हुआ।

कैप्टन टेक्नोकास्ट : 50 फीसदी

कैप्टन टेक्नोकास्ट : 50 फीसदी

कैप्टन टेक्नोकास्ट भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 50 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 40 रु से 60 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 50 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 61.26 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 3.15 फीसदी की गिरावट के साथ 60 रु पर बंद हुआ।

इंटेक कैपिटल : 47.88 फीसदी

इंटेक कैपिटल : 47.88 फीसदी

इंटेक कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 17.65 रु से 26.10 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 47.68 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 47.94 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4.82 फीसदी की उछाल के साथ 26.10 रु पर बंद हुआ।

शरणम इंफ्रा : 46.15 फीसदी

शरणम इंफ्रा : 46.15 फीसदी

शरणम इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 0.91 रु से 1.33 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.15 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.65 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.72 फीसदी की तेजी के साथ 1.33 रु पर बंद हुआ।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+