नई दिल्ली, अक्टूबर 30। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्क्विड गेम नाम के एक दक्षिण कोरियाई ड्रामा ने धमाल मचा दिया। अब यही ड्रामा क्रिप्टो दुनिया में भी एक सनसनी बन गया है। दरअसल इस शो का अपना क्रिप्टोकरेंसी ब्रांड है, जिसका नाम स्क्विड है। इस क्रिप्टो ने निवेशकों को 30,000 प्रतिशत तक का भारी भरकम रिटर्न दिया है और वह भी कुछ ही घंटों में। वहीं बीते 5 दिन में इस क्रिप्टोकरेंसी ने 1 लाख फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दिया है। स्क्विड क्रिप्टो मंगलवार को 0.012 डॉलर पर थी, जो शनिवार को 13.39 डॉलर पर पहुंच गयी है।
4 दिन में 75000 फीसदी रिटर्न
कॉइनमार्केटकैप के अनुसार स्क्विड टोकन मंगलवार से शुक्रवार तक 75,000% से अधिक उछला। बता दें कि "स्क्विड गेम" क्रूर उत्तरजीविता खेलों में पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले लोगों के बारे में एक दक्षिण कोरियाई डायस्टोपियन सीरीज है। ये सीरीज काफी बड़ी हुई है। इस क्रिप्टो की मार्केट कैपिटल अब 94 करोड़ डॉलर से अधिक हो गयी है।
20 अक्टूबर को शुरू हुई बिक्री
स्क्विड की प्री-सेल्स 20 अक्टूबर को शुरू हुई और 1 सेकंड में बिक गई। यह एक "प्ले-टू-अर्न" क्रिप्टोकरेंसी है। स्क्विड धारक शो में खेलों से प्रेरित होकर ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं। स्क्विड में प्रवेश शुल्क लिया जाता है - जिसमें से 10% डेवलपर्स के पास जाता है, और बाकी को रिवार्ड पूल में वापस निवेश किया जाता है। इसके साथ ही स्क्विड शीबा इनु जैसे मीम सिक्कों में शामिल हो गयी है, जिन्होंने बिना किसी विशेष कारण के बहुत अधिक तेजी दिखायी है।
100 घंटों में बनाया अमीर
ये डिजिटल करेंसी 100 घंटे से भी कम समय में 34,285 प्रतिशत बढ़कर 29 अक्टूबर को 4.15 डॉलर पर पहुंच गई, जो 26 अक्टूबर को 0.01236 डॉलर पर थी। चार दिनों से भी कम समय में इस क्रिप्टो में लगाए गए 1,000 रुपये 3,43,850 रुपये हो गए। हालांकि विशेषज्ञों ने इस टोकन को लेकर चेतावनी जारी की है। एक चेतावनी में कहा गया है कई रिपोर्टें ऐसी सामने आई हैं कि उपयोगकर्ता इस टोकन को पैनकेकस्वैप पर बेचने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए इनमें व्यापार करते समय सावधानी बरतें।
इनोवेटिव एंटी-डंप मैकेनिज्म
स्क्विड ने एक इनोवेटिव एंटी-डंप मैकेनिज्म लागू किया है, जो स्क्विड को बेचने की अधिकतम राशि पूल में कुल खरीद मूल्य का 1/2 है। इसलिए यदि पूल में कोई सेल क्रेडिट नहीं बचा है, तो आप छोटी मात्रा में लगातार दो खरीद के बाद इससे अधिक नहीं बेच सकते हैं।
जानिए क्या होती है क्रिप्टोकरेंसी
क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल या वर्चुअल मुद्रा है जिसे क्रिप्टोग्राफी द्वारा सुरक्षित किया जाता है, जिससे इसे फेक तरीके या दो बार खर्च करना लगभग असंभव हो जाता है। कई क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचैन तकनीक पर आधारित डीसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क हैं। क्रिप्टोकरेंसी की एक परिभाषित विशेषता यह है कि वे आम तौर पर किसी भी केंद्रीय अथॉरिटी द्वारा जारी नहीं की जाती हैं, जो उन्हें सैद्धांतिक रूप से सरकारी हस्तक्षेप या हेरफेर से प्रतिरक्षा प्रदान करे। क्रिप्टोकरेंसी एक नेटवर्क पर आधारित डिजिटल एसेट का एक रूप है जिसे बड़ी संख्या में कंप्यूटरों में डिलीवर किया जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
