नई दिल्ली, अक्टूबर 01। कमजोर वैश्विक संकेतों, रुपये में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच 30 सितंबर को समाप्त हुए लगातार तीसरे सप्ताह में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, पहले चार दिनों तक कमजोर रहने के बाद, शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो दर को 50 आधार अंकों की बढ़त के बाद बाजार ने कुछ तेजी दिखाई। सप्ताह के अंत में बीएसई सेंसेक्स 672 अंक या 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,426.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 233 अंक या 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,094.3 पर बंद हुआ। पूरे सितंबर महीने में दोनों बेंचमार्क में से प्रत्येक में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। सेक्टोरल मोर्चे पर, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 4.3 फीसदी, निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में 3.4 फीसदी और निफ्टी ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में 3-3 फीसदी की गिरावट आई। वहीं निफ्टी फार्मा इंडेक्स में करीब 3 फीसदी और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स में 1.5 फीसदी की तेजी रही। सितंबर में बीएसई स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप सूचकांकों में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। बहरहाल बीते सप्ताह 5 शेयरों ने निवेशकों को 65 फीसदी तक रिटर्न दिया।
गुजरात हाई-स्पिन : 65.41 फीसदी
गुजरात हाई-स्पिन एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 35.88 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 65.41 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 12.95 रु से 21.42 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की गिरावट के साथ 21.42 रु पर बंद हुआ। 65.41 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.65 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
लिबर्टी शूज : 40.61 फीसदी
लिबर्टी शूज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 221.85 रु से 311.95 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 40.61 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 518.61 करोड़ रु है। 5 दिन में 40.61 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 311.95 रु पर बंद हुआ।
कैप्टन टेक्नोकास्ट : 40 फीसदी
कैप्टन टेक्नोकास्ट भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 40 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 60 रु से 84 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 85.76 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 84 रु पर बंद हुआ।
ईपी बायोकंपोजिट्स : 32.74 फीसदी
ईपी बायोकंपोजिट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 248.35 रु से 329.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 32.74 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 55.43 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ 329.65 रु पर बंद हुआ।
परफेक्टपैक : 27.58 फीसदी
परफेक्टपैक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 363.50 रु से 463.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.58 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 61.77 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 463.75 रु पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications