Global Education Share Split : कई स्मॉल कैप शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक साल या उससे भी कम अवधि में निवेशकों को मालामाल बनाते हुए भारी भरकम रिटर्न दिया है। इन्हीं शेयरों में से एक है ग्लोबल एजुकेशन। ग्लोबल एजुकेशन ने निवेशकों को एक साल की अवधि में निवेशकों का 777 फीसदी रिटर्न दिया है। अब इस शेयर में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आगे जानिए इस बदलाव के बारे में और चेक करें इस शेयर का रिटर्न।
1 साल में मालामाल
ग्लोबल एजुकेशन का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 13 अक्टूबर 2021 को 46.20 रु पर था, जबकि आज यह 405.15 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 777 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 8.7 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 8.77 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
2022 का रिटर्न
ग्लोबल एजुकेशन का शेयर 2022 में भी काफी तगड़ा रिटर्न देने में कामयाब रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 03 जनवरी 2022 को 70.95 रु पर था, जबकि आज यह 405.15 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 471.04 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 5.7 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 5.7 लाख रु बन गए हैं।
6 महीनों का रिटर्न
ग्लोबल एजुकेशन का शेयर 6 महीनों में भी काफी अच्छा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 13 अप्रैल 2022 को 74.15 रु पर था, जबकि आज यह 405.15 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 446.39 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 6 महीनों में 5.46 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 5.46 रु बन गए हैं।
1 महीने का रिटर्न
ग्लोबल एजुकेशन का शेयर 1 महीने में 45.42 फीसदी और अपनी शुरुआत (11 दिसंबर 2020) से अब तक 565.27 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। 405.15 रु के मौजूदा स्तर पर इसकी मार्केट कैपिटल 412.45 करोड़ रु है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 417.35 रु और निचला स्तर 39.05 रु रहा है। बीते 5 दिनों में ये शेयर 2.92 फीसदी गिरा है, जबकि आज यह 2.70 फीसदी ऊपर चढ़ कर बंद हुआ।
शेयरों का स्प्लिट
अब इसके शेयरों का स्प्लिट होने जा रहा है। शेयर स्पिलट का मतलब है टुकड़े। ग्लोबल एजुकेशन के कंपनी के शेयरों के 19 अक्टूबर, 2022 से स्प्लिट होकर ट्रेड करने की उम्मीद है। बोर्ड ने 10 रु वाले एक शेयर को 5-5 रु वाले 2 शेयरों में स्प्लिट करने का फैसला किया था। ये फैसला 7 सितंबर, 2022 को किया गया था। ये 10 रु और स्प्लिट के बाद 5 रु इसका फेस वैल्यू होगा। स्प्लिट से इसकी असल कीमत भी आधी हो जाएगी और शेयरधारकों के पास शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। बता दें कि स्टॉक स्प्लिट का मुख्य उद्देश्य स्टॉक की लिक्विडिटी में सुधार करना होता है। इस तरह इसे निवेशकों के लिए और अधिक किफायती बनाया जाता है। कंपनियां स्टॉक स्प्लिट का सहारा तब लेती हैं जब उन्हें पता चलता है कि उनके शेयरों की कीमत या तो बहुत अधिक है या सहकर्मी कंपनियों के मूल्य स्तर से ऊपर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications