नई दिल्ली, मार्च 7। आज हम आपको एक ऐसे शेयर की जानकारी देंगे, जो 2022 में अब तक केवल सवा दो महीनों में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर चुका है। यह शेयर 2022 में 130 फीसदी से भी अधिक रिटर्न दे चुका है। हालांकि यह कंपनी स्मॉल कैप है। पर इसका रिटर्न निवेशकों को मालामाल बना रहा है। जानते हैं इस कंपनी के बारे में।
जानिए कंपनी का नाम
इस कंपनी का नाम है सीडब्लूडी। सीडब्लूडी लिमिटेड एक इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स की पावर को मिला कर इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन डिजाइन, डेवलप और बेचती है। सीडब्ल्यूडी का शेयर इस समय दोपहर साढ़े 12 बजे के आस-पास 553.6 रु के आस पास है। जबकि 3 जनवरी को यह केवल 231 रु पर था। यानी ये 134.6 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
पैसा डबल से अधिक
सीडब्लूडी का शेयर 134.6 फीसदी रिटर्न केवल 2022 में दे चुका है। इसका मतलब है कि यह शेयर इस साल में ही निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर चुका है। यदि किसी ने इस शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि 2.34 लाख रु हो गयी होगी। बीते एक महीने में ही यह 81.88 फीसदी रिटर्न दे चुका है। शेयर में 244 रु का इजाफा हुआ है।
पिछले साल अक्टूबर में हुआ लिस्ट
सीडब्लूडी का शेयर बहुत पुराना नहीं है। ये शेयर पिछले साल अक्टूबर में आया था। सीडब्लूडी का शेयर 13 अक्टूबर 2021 को लिस्ट हुआ था। ये 180.60 रु के भाव पर लिस्ट हुआ था। उस भाव से यह 200.11 फीसदी उछल चुका है। यानी आराम से निवेशकों का पैसा तीन गुना हो गया है। 6 दिसंबर से अब तक बीते तीन महीनों की अवधि में यह 166 फीसदी रिर्टन दे चुका है।
कंपनी की पार्टनरशिप
सीडब्लूडी का मतलब कनेक्टेड वायरलेस डिवाइस है। कंपनी में डिज़ाइन और विकसित किए गए सभी उत्पाद वायरलेस तकनीकों पर या तो छोटी या लंबी दूरी के कम्युनिकेशन पर फोकस्ड हैं। सीडब्ल्यूडी मुख्य रूप से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और विभिन्न उद्यमों और व्यवसायों के लिए प्रौद्योगिकी समाधान के डिजाइन और डेवलप के क्षेत्रों के माध्यम से संचालन करती है। कंपनी द्वारा विकसित उत्पाद वायरलेस तकनीकों पर केंद्रित हैं। इनमें एनएफसी, ब्लूटूथ बीएलई, वाईफाई, ज़िगबी शामिल हैं। इसके अलावा 5जी एलटीई, एनबी-आईओटी, एलटीई कैट भी हैं।
सीडब्लूडी आईपीओ
सीडब्ल्यूडी लिमिटेड 13 अक्टूबर, 2021 को बीएसई स्टार्टअप प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली 12वीं कंपनी बनी थी। सीडब्ल्यूडी लिमिटेड 10 रुपये के 10,00,800 इक्विटी शेयरों के आईपीओ के साथ आयी थी। इसके आईपीओ में 180 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत थी। यानी इसने कुल मिला कर 18.01 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने 05 अक्टूबर, 2021 को अपना आईपीओ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। फिर 13 अक्टूबर को यह लिस्ट हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसई सेबी से मंजूरी प्राप्त करने वाला पहला स्टॉक एक्सचेंज बन गया और 22 दिसंबर 2018 को अपना स्टार्टअप प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इससे पहले बीएसई स्टार्टअप प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड 11 कंपनियों ने बाजार से 38.62 करोड़ रुपये जुटाए और 12 अक्टूबर 2021 तक उन कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 150.57 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications