नई दिल्ली, अगस्त 01। आज से 2022 का आठवां महीना शुरू हो गया। नये महीने के साथ ही कई नया आर्थिक बदलाव भी लागू हुए हैं। इनमें बैंक के नियम और सिलेंडर आदि के रेट शामिल हैं। यहां तक कि एक बैंक ने चेक से पेमेंट करने का नियम भी बदल दिया है। दूसरे आईटीआर लेट करने वालों पर भी जुर्माना लगना भी शामिल है। आइए जानते हैं इन सभी बदलावों के बारे में।
बैंक ऑफ बड़ौदा का नया चेक नियम
बैंक ऑफ बड़ौदा का नया चेक पेमेंट रूल लागू हो गया है। अब होगा ये कि बैंक के ग्राहकों को 5 लाख रुपये से अधिक के चेक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी की इलेक्ट्रॉनिक रूप से पुष्टि करनी होगी। यानी ग्राहक को बैंक के नये पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) के तहत मंजूरी देने से पहले ऑथेंटिकेशन के लिए बैंक से पुष्टि करने की आवश्यकता होगी। पीपीएस आपको किसी भी तरह की चेक धोखाधड़ी से बचाएगा।
कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
आज से कमर्शियल एलपीजी की कीमतें कम हुई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 36 रुपये कम कर दिए हैं। इससे दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 1976.50 रुपये रह गया है। बता दें कि मुंबई में भी एलपीजी सिलेंडर 36 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि वहीं कोलकाता और चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 36.50 रुपये कम हुए हैं।
आईटीआर पर जुर्माना
यदि आपने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए आईटीआर फाइल नहीं किया तो अब आप जुर्माना लगेगा। जिन लोगों की सालाना इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है उनको 5000 रुपये की पेनाल्टी के साथ 31 दिसंबर 2022 से पहले आईटीआर फाइल करना है। 5 लाख रुपये से कम इनकम वाले लोगों के लिए जुर्माना राशि 1000 रु है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का नया शुल्क
आज से डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक डोरस्टेप यानी घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने पर शुल्क वसूलेगा। इन सेवाओं के लिए ग्राहकों से प्रति सर्विस 20 रुपये वसूले जाएंगे। इस पर जीएसटी अलग से लगेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का नियम
इस योजना की केवाईसी के लिए पात्र किसानों को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। जिस किसान ने केवाईसी का काम नहीं निपटाया, उसे 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
वोटर आईडी और आधार लिंकिंग
आज से आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने का अभियान शुरू होगा। चुनाव आयोग देश भर की मतदाता सूची को आधार से जोड़ेगा। सबसे पहले इस काम की शुरुआत महाराष्ट्र और झारखंड से होगी। फिर ये काम पूरे देश में पूरा किया जाएगा।
एचडीएफसी की लोन रेट
एचडीएफसी ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसकी नई ब्याज दरें आज से लागू हो गई हैं। बढ़ी हुई ब्याज दरों का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा। कंपनी ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट्स बढ़ाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रेट वो रेट होती है जिस पर एडजस्टेबल रेट होम लोन बेंचमार्क होता है। 9 जून को भी एचडीएफसी ने इस रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications