नई दिल्ली, दिसंबर 20। अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए एक रेगुलर इनकम वाली स्थिर नौकरी छोड़ना बहुत ही साहसी और जोखिम भरा फैसला है। ये फैसला सभी के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। मगर एक शख्स ने अपनी नौकरी छोड़ने और खुद का बॉस बनने का फैसला किया। ये फैसला उसके लिए एक शानदार कदम रहा। वे अपने इस फैसले से अब बहुत ज्यादा खुश है। इस शख्स ने क्रिप्टोकरेंसी पर एक यूट्यूब चैनल बनाया और अब कमाई लाखों रु है। आगे जानिए पूरी कहानी।
बैंकिंग एनालिस्ट की जॉब छोड़ी
एक निवेश बैंकिंग एनालिस्ट के रूप में काम करने वाले बेन चोन ने 2018 में एक टॉप फर्म में अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया। उनकी मां को एएलएस का पता चला था, इसके एक साल बाद चोन ने यह निर्णय लिया। उनकी इनकी कमाई काफी अधिक होने लगी और तब से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी नौकरी छोड़ने के बाद, चोन ने अपना किस्मत खुद बनाने का फैसला किया।
रेयरलिक्विड चैनल का नाम
बेन ने रेयरलिक्विड के नाम से एक यूट्यूब चैनल खोला और इसी पर ध्यान देने का फैसला किया। जो चीज वे सबसे अच्छी तरह जानते हैं, वे है फाइनेंस वर्ल्ड। उन्होंने इस बारे में बताना शुरू किया की कि कोई कैसे फाइनेंस, तकनीक और क्रिप्टोकरेंसी में अपना करियर बना सकता है और आगे बढ़ सकता है। अब बेन चोन ने खुद को एक प्रोफेश्नल यूट्यूबर के रूप में स्थापित कर लिया है।
कितने हैं सब्सक्राइबर
उनके चैनल के 72800 से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने नवंबर के महीने में 26,000 डॉलर (करीब 20 लाख रु) की भारी कमाई की। अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से, चोन अपने दर्शकों को स्टॉक, करियर और क्रिप्टोकरेंसी के बारे में सलाह देते हैं। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार वे असल में रेयरलिक्विड यूट्यूब चैनल के रूप में नहीं देख रहे हैं। उनके पास बिजनेस के भीतर कई तरह से पैसा कमाने और मिनी बिजनेस आइडिया हैं। यानी वे आगे और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
एड से तगड़ी कमाई
उनके बढ़िया कंटेंट ने उन्हें ब्रांड स्पॉन्सरशिप, एड, रिज्यूम एडवाइज और कॉर्स ऑफरिंग की पेशकश की, जिससे उन्हें इस साल जुलाई 19,000 डॉलर से अधिक की कमाई करने में मदद मिली। चोन ने खुलासा किया कि वह हमेशा शेयरों में निवेश करना पसंद करते थे और फिर उन्होंने अपने चैनल के माध्यम से अन्य साथी निवेशकों को अपना जानकारी देने का फैसला किया।
कैसा रहा अनुभव
एक यूट्यूबर के रूप में अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए चोन कहते हैं कि वे अब जब यूट्यूब पर पहुंच गए हैं तो वे छात्रों और ग्राहकों को जानकारी दे रहे हैं। ये काम वे बहुत अधिक रचनात्मक तरीके से कर पा रहे हैं। चोन ने नवंबर महीने में अपने चैनल के जरिए करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। बता दें कि यूट्यूब चैनल बना कर कमाई करना काफी आसान है। बस आपका कंटेंट ऐसा होना चाहिए जो लोगों को पसंद आए। अगर आप 2022 में एक नया चैनल बना कर पैसा कमाना चाहते हैं तो यूट्यूब के दिशानिर्देशों का पालन करें। आप अच्छे कंटेंट से अधिक सब्सक्राइबर हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
