
Money Idea : वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना शुरू हो गया है। एक वित्त वर्ष खत्म होने और निवेश के कई ऑप्शनों की डेडलाइन के कारण मार्च का महीना फाइनेंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण महीना होता है। यदि आप मार्च के बाद तक इन चीजों के लिए इंतजार करते हैं, तो आप वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स सेविंग्स निवेश का फायदा नहीं ले पाएंगे। कुछ डेडलाइन इस महीने के लिए ऐसी हैं, जिनके चूकने पर आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। मार्च 2023 समाप्त होने से पहले इन कामों को निपटाना जरूरी है। आइए कुछ ऐसे ही जरूरी फाइनेंशियल डेडलाइंस के बारे में यहां जानते हैं।
पैन-आधार लिंकिंग है जरूरी
वे स्थायी खाता संख्या (पैन) नंबर जो मार्च 2023 के अंत तक आधार से लिंक होंगे, "निष्क्रिय" हो जाएंगे। भारतीय आयकर प्रशासन ने दिसंबर 2022 के नोटिस में इस बात को लेकर चेतावनी दी थी। अगर इस डेडलाइन तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया जाता है, तो इसके लिए आपको 1,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। ये पैसा आपसे बतौर जुर्माना लिया जाएगा।
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर फॉर्म अपडेट करें
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए संशोधित आयकर रिटर्न (आईटीआर) की डेडलाइन 31 मार्च, 2023 है। इस लिहाज से टैक्सपेयर्स संशोधित आईटीआर या आईटीआर-यू दाखिल कर सकते हैं, यदि वे रेलेवेंट फाइनेंशियल ईयर के लिए फाइल करने में विफल रहे हैं या किसी आय का खुलासा नहीं कर पाए हैं।
टैक्स सेविंग्स निवेश
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट की डेडलाइन 31 मार्च, 2023 है। आम तौर पर प्राइमरी गोल टैक्स देनदारी को कम करना और बचत को बढ़ाना होता है। इसीलिए टैक्स प्लानिंग फाइनेंशियल प्लानिंग के महत्वपूर्ण फैक्टर्स में से एक है।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश, वरिष्ठ व्यक्तियों को उनके रिटायरमेंट के बाद गारंटीड एन्युटी देने के लिए एक इंश्योरेंस-क्यूमेलेटिव पेंशन योजना है, जो कि 31 मार्च, 2023 तक खुली हुई है। इस योजना में निवेशकों को 8 प्रतिशत की दर से दस वर्षों के लिए गारंटीड पेंशन प्राप्त होती है। ये पेंशन 1,000 रुपये से लेकर 9,250 रुपये प्रति माह तक हो सकती है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के फायदे
- पॉलिसीधारक को पॉलिसी की अवधि के दौरान हर साल 8 प्रतिशत का सुनिश्चित रिटर्न मिलेगा
- यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि के दौरान जीवित रहे तो, पेंशन का भुगतान बकाया राशि में किया जाएगा
- यदि पॉलिसीधारक की इस अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी का खरीद मुल्य नॉमिनी को लौटा दिया जाता है
- यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि में जीवित रहे तो पॉलिसीधारक को खरीद मूल्य के अलावा अंतिम पेंशन किस्त भी दी जाएगी
- पॉलिसी खरीदने के तीन साल बाद पॉलिसीधारक पॉलिसी पर लोन भी ले सकता है। पर ध्यान रहे कि लोन की ब्याज दर 10 प्रतिशत सालाना तक है। इस योजना की लोन सुविधा काफी लोकप्रिय भी है
- आप इस पॉलिसी को 15 दिन के भीतर रद्द कर सकते हैं। साथ ही यह पॉलिसी ऑनलाइन भी मिल सकती है
- पॉलिसी लेते समय आवेदक की आयु कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications