नई दिल्ली, अगस्त 13। आज कल लोगों में पैसा इनवेस्ट करने की होड़ लगी हुई है। लेकिन पैसा इववेस्ट करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि पैसा इवेस्ट कहा किया जाए। आज के समय में इन्वेस्टमेंट को लेकर तमाम तरह की बातें सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही हैं, जिसके कारण डिजिटल फ्राड के मामले भी बढ़ रहे हैं। शेयर मार्केट में भी स्थिति अभी स्थिर नहीं दिख रही है। लेकिन कुछ ऐसे निवेश विकल्प हैं जिनमें पैसा लगाकर आप नौकरी और कारोबार के साथ-साथ पैसो से अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं।
कैसे होगा पैसा दोगुना
बाजार की स्थिति सहीं ना हो तो सुरक्षा की गारंटी के साथ अपने निवेश को दोगुना करने के लिए निवेशको को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठता जरूर है कि आखिर आदमी को कौन सा निवेश का विकल्प चुनना चाहिए जो सुरक्षा के साथ है जल्दी पैसों को डबल कर दे।
एनपीएस टायर -2
अगर कुछ सुरक्षित निवेश के विकल्पों पर नजर डालें तो इनमें सावधि जमा, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र (केवीपी), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) टियर -2 जैसे विकल्पो का नाम सबसे ऊपर आएगा। इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश लगातार घटा है। अगर जुलाई की बात करें तो म्यूचुअल फंड और स्टॉक में केवल 8,898 करोड़ का निवेश हुआ है। यह आकड़ा पिछले 9 महीने में सबसे कम है।
म्यूचुअल फंड
बैंकबाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का मानना है कि तमाम निवेश विकल्प पैसा मौजूद है जिनमें पैसा डबल किया जा सकता है। अगर बात पैसा डबल करने की करें तो म्यूचुअल फंड 4-5 साल में पैसा डबल कर देता है। पैसा निवेश करने से पहले आपको रिसर्च जरूर कर लेना चाहिए। क्योकिं म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अंदर आता है।
फिक्स डिपॉजिट
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को तीसरी बार बढ़ाया है। रेपो दर को बढ़ाने के बाद लगभग सभी बैंको नें ब्याज दर को बढ़ाया है। बैंको ने एफडी पर भी ब्याज दर बढाया है। इस वक्त एफडी पर बैंक औसतन 6 फीसदी का ब्याज दे रहें हैं। इस ब्याज दर से आपका पैसा डबल होने में करीब 12 साल लग जाएंगे.
पीपीएफ
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) भी निवेश का एक बेहतर विकल्प है। पीपीएफ में निवेश पर अभी सालाना 7.1 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है। इस ब्याज दर पर अगर पैसे को दोगुना करने की बात करें तो आपको 10.14 साल लगेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना
अगर आप अपनी बेटी के नाम निवेश करते हैं और सुकन्या खात खुलवाते हैं तो बैंक आपका पैसा 9.4 साल में दोगुना कर देगा। सरकार अभी सुकन्या योजना पर सालाना 7.6 फीसदी की ब्याज दर दे रही है।
केवीपी
सरकारी बचत स्कीम की बात करें तो किसान विकास पत्र भी निवेश के लिए बेहतर योजना है. इस पर सरकार अभी सालाना 6.9 फीसदी की दर से गारंटीड ब्याज दे रही है। ऐसे में निवेश का यह विकल्प 10.43 साल में आपके पैसे को दोगुना कर पाएगा।
एनपीएस टायर 2
नेशनल पेंशन स्कीम का टायर टू खाता किसी भी भारतीय के नाम पर खोला जा सकता है। इस खाते को निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में काम करने वाले प्रोफेशनल भी खोल सकते हैं। पिछले कुछ साल का रिकॉर्ड को गौर करें तो 50 फीसदी से ज्यादा निवेश इक्विटी में करने वाले फंडों ने इस खाते को 10 से 12 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस योजना में आपका पैसा 7.2 साल में दोगुना हो जाएगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
