Ratan Tata Will: हाल ही में रतन टाटा की वसीयत की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसमें मोहिनी मोहन दत्ता को 500 करोड़ रुपये की वसीयत का खुलासा हुआ है, जिनका नाम पहले टाटा से जुड़ा नहीं था। इस खुलासे ने परिवार और परिचितों को हैरान कर दिया है। वसीयत में रतन के सौतेले भाई नोएल टाटा को किसी भी तरह की विरासत से बाहर रखा गया है।

टाटा ने अपनी 1500 करोड़ की संपत्ति में से एक तिहाई यानी 500 करोड़ को मोहिनी मोहन दत्ता के नाम करने की बात कही है। मोहिनी मोहन ऐसे शख्स हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। अचानक उनका नाम सामने आने के बाद रतन टाटा की प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर मोहिनी मोहन दत्ता कौन हैं।
कौन हैं मोहिनी मोहन दत्ता?
74 वर्षीय मोहिनी मोहन दत्ता टाटा ग्रुप के भूतपूर्व कर्मचारी हैं। उनका दावा है कि रतन टाटा के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें रतन टाटा की वसीयत में अधिक हिस्सा मिलने की उम्मीद है। दत्ता का दावा है कि उनकी पहली मुलाकात टाटा से 24 साल की उम्र में जमशेदपुर में हुई थी, जहां से उनके लंबे समय तक साथ रहने की शुरुआत हुई।
अक्टूबर 2024 में रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान दत्ता ने उनके साथ अपने संबंधों के बारे में जानकारी साझा की थी। उनका रिश्ता छह दशकों तक चला, जिसकी शुरुआत तब हुई जब दत्ता ताज होटल्स में काम करते थे। बाद में, टाटा इंडस्ट्रीज ने दत्ता के बिजनेस, स्टैलियन ट्रैवल एजेंसी में निवेश किया, जिसका बाद ताज के ट्रैवल डिवीजन में विलय हो गया।
वसीयत में परिवार वालों का नाम शामिल
टाटा कैपिटल ने बाद में स्टैलियन ट्रैवल एजेंसी का अधिग्रहण किया और इसे थॉमस कुक (इंडिया) को बेच दिया। मोहन दत्ता इसके निदेशक बने हुए हैं और जल्द ही सार्वजनिक होने वाली टाटा कैपिटल सहित टाटा ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों में उनके शेयर हैं। इन संबंधों के बावजूद, दत्ता के "अडॉप्टेड पुत्र" होने के दावे को कानूनी रूप से मान्यता नहीं मिली है।
रतन टाटा की वसीयत को अभी बॉम्बे हाई कोर्ट से प्रमाणित होना बाकी है। रतन टाटा का निधन अक्टूबर 2024 में हो गया। उनकी वसीयत में दोस्तों, परिवार और सौतेली बहनों के लिए कुछ प्रावधान किया गया है, लेकिन नोएल टाटा और उनके बच्चों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, जिमी टाटा को संपत्ति से 50 करोड़ रुपये मिल हैं। रतन टाटा की सौतेली बहनों शिरीन जीजीभॉय और डायना जीजीभॉय ने अपनी विरासत का हिस्सा दान करने में रुचि दिखाई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications