दुबारा सरकार बनाने के बाद अब मोदी सरकार किसानों पर खास ध्यान दे रही है। जी हां किसानों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। दरअसल केंद्र सरकार फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन को किसानों के स्वायल हेल्थ कार्ड से जोड़ने की योजना बना रही है। इसका मकसद खेती में यूरिया और पोषक तत्वों का वाजिब इस्तेमाल तय करना है। इससे जमीन की उपजाऊ क्षमता बरकरार रखने में मदद मिलेगी।

इस बारे में उवर्रक मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिट्टी के 85 प्रतिशत से अधिक नमूनों में नाइट्रोजन, 20 प्रतिशत में फास्फोरस और 15 प्रतिशत में पोटेशियम की कमी मिली है। किसानों को जल्द ही उनके जमीन के रिकॉर्ड में पोषक तत्वों की आवश्यक मात्रा के आधार पर फर्टिलाइजर (NPK) बेचा जाएगा।
आपको बता दें कि सरकार ने फरवरी 2015 में स्वायल हेल्थ कॉर्ड (SHC) योजना शुरू की थी। इसमें किसानों को स्वायल हेल्थ कॉर्ड जारी किया जाता है, जिसमें किसानों के खेतों के लिए फसलवार आवश्यक पोषक तत्व और उवर्रक के सुझाव दिए जाते हैं। बता दें कि अब तक 14.5 करोड़ में से लगभग 11 करोड़ किसानों को कार्ड दिया जा चुका है।
आपको बता दें कि इसमें से सबसे ज्यादा वृद्धि यूरिया के इस्तेमाल में हुई। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, जैविक खाद और रासायनिक उर्वरक के संतुलित इस्तेमाल से मिट्टी में कार्बन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। इसके महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र ने बताया कि रासायनिक और जैविक खादों के संतुलित तरीके से इस्तेमाल करने पर पैदावार में 50 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications