Paytm Payment Bank पर रिजर्व बैंक की तरफ से कड़ा फैसला लेने के बाद अब लगता है कि मोदी सरकार के जागने का वक्त आ गया है। पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक के बाद माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा उन ऐप को फायदा मिलेगा, जो फिलहाल विदेशी हैं। यह पेमेंट ऐप गूगल पे और फोन पे हैं। ऐसे में लगता है कि मोदी सरकार फिर देसी तड़का लगाएगी।
हाल ही में रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लागने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत पेटीएम पेमेंट बैंक में 29 फरवरी के बाद से पैसे नहीं जमा किए जा सकेंगे। लेकिन इसमें एक बात न तो रिजर्व बैंक ने साफ की है और न ही पेटीएम पेमेंट बैंक ने साफ की है कि क्या 29 फरवरी के बाद पेटीएम का यूपीआई सिस्टम काम करेगा। अभी तक आरबीआई के आदेश का मतलब यही लगाया जा रहा है कि शायद पेटीएम का यूपीआई सिस्टम काम नहीं करेगा।

ऐसा होगा तो पेटीएम से जुड़ करोड़ों ग्राहक एक झटके में अन्य पेमेंट ऐप की तरफ जाएंगे। ऐसा होने पर सबसे ज्यादा फायदा भारत में काम करने वाले विदेशी पेमेंट ऐप गूगल पे और फोन पे जैसे ऐप को होगा। जबकि मोदी सरकार की प्राथमिकता आज तक यही रही है कि इस सेक्टर में देश की कंपनियां आगे रहें।
ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही भीम ऐप (BHIM UPI) का जल्द ही मेकओवर करेगी। ऐसा होने से लोग BHIM UPI का इस्तेमाल बढ़ाएंगे।
अभी की जो स्थिति है उस हिसाब से पेटीएम के बाद भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स फोन पे के हैं। इसके बाद गूगल पे का नंबर आता है। जबकि भारतीय ऐप BHIM UPI इस मामले में काफी पीछे है। ऐसे में यह मोदी सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यही कारण है कि BHIM UPI की तरफ से अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसकी मदद से आप पेमेंट कर सकते हैं। वहीं ऐप में भी कई बदलाव किए जा रहे हैं।
वहीं समय समय पर BHIM UPI को यूजर्स फ्रेंडली बनाने के लिए कई फैसले भी लिए जा रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि भारत की तरफ से, अन्य सेक्टर में भी 'Make In India' पर जोर दिया जा रहा है। फिनटेक सेक्टर में भी भारतीय कंपनियों का दबदबा बनाने के लिए ये फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे भारतीय मार्केट में लोगों को काफी फायदा मिल सके।
जहां तक पेटीएम पेमेंट बैंक की बात है तो इसमें 29 फरवरी 2024 के बाद नया पैसा नहीं जोड़ा जा सकेगा। अगर किसी ने पेटीएम पेमेंट बैंक को ऐसी जगह से जोड़ा है, जहां से उसे नियमित आय होती है, या वेतन आता है तो यह पैसा 29 फरवरी के बाद से पेटीएम पेमेंट बैंक में नहीं आ सकेगा। वहीं अगर पैसा 29 फरवरी के बाद बचा रहता है तो उसे जमाकर्ता खर्च कर सकते हैं। लेकिन यह खर्च कैसे हो सकेगा, यह तस्वीर अभी साफ नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि 29 फरवरी के पहले ज्यादातर पेटीएम पेमेंट बैंक के ग्राहक अपना पैसा निकाल कर कहीं और शिफ्ट करेंगे और पेमेंट के लिए किसी नए ऐप का सहारा लेंगे। क्योंकि न तो रिजर्व बैंक और न ही पेटीएम पेमेंट बैंक की तरफ से इस मामले में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
