
Preparation to establish 8 new cities in India: देश में 8 नए शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में जो शहर में उन पर दबाव बहुत ज्यादा है, ऐसे में इन नए शहर को बसाने की योजना बनाई जा रही है। आइये जानते हैं पूरी खबर।
15वें वित्त आयोग ने इस तरह की सिफारिश की थी। इसमें कहा गया था, देश में नए शहर बसाए जाएं, जिससे पुराने शहरों का हाल ज्यादा बुरा न हो। इसीलिए अब नए शहर बसाने की तैयारी शुरू की जा रही है।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के विभाग की जी20 इकाई के निदेशक एमबी सिंह ने कहा है कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि नए शहरों का विकास किया जाना चाहिए। श्री सिंह इंदौर ने 'अर्बन 20 (यू20)' की बैठक से इतर पीटीआई से यह बात कही है।
इनके अनुसार वित्त आयोग की सिफारिश के बाद, राज्यों ने 26 नए शहरों के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे। लेकिन जांच के बाद 8 नए शहरों के विकास पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही नए शहरों के लिए स्थानों और उनके विकास की समयसीमा की घोषणा करेगी।

श्री सिंह ने कहा कि हमें देश में नए शहरों का निर्माण करना है, क्योंकि मौजूदा शहर नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। मौजूदा शहरों के बाहरी इलाकों में बेतरतीब विस्तार इन शहरों की बुनियादी योजना को प्रभावित कर रहा है।
श्री सिंह का मानना है कि जब एक नया शहर विकसित होगा, तो कम से कम 200 किलोमीटर के दायरे में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उनके अनुसार हालांकि, नए शहरों की स्थापना के लिए वित्तीय रोडमैप को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेकिन उनका कहना है कि केंद्र सरकार परियोजना में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी। नए शहरों के स्थान का चयन कई बातों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications