नयी दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो गया है। बता दें कि शेयर बाजार निवेशकों के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण साल रहा। 1 साल में शेयर बाजार में निवेशकों की 27,00,000 करोड़ रुपये की इक्विटी संपत्ति डूब गई, जो भारत की जीडीपी के 13.5 फीसदी के बराबर है। अन्य शब्दों में कहें तो ये सरकार को कोरोना संकट से निपटने के लिए घोषित किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज, जो जीडीपी का 10 फीसदी है, से 35 प्रतिशत अधिक है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि निवेशकों की कितनी संपत्ति डूबी है। पिछले एक साल में हर 10 में से 9 शेयरों ने निगेटिव रिटर्न दिया है। बीएसई के लिस्टेड शेयरों में से केवल 10 फीसदी दोहरे अंकों में (10 फीसदी से इससे अधिक) रिटर्न दे सके।

बीएसई लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू घटी
आंकड़ों के मुताबिक जिस दिन दूसरे कार्यकाल के लिए पीएम मोदी ने शपथ ली थी उस दिन से शुक्रवार 29 मई तक बीएसई लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू 17.7 फीसदी घटी है। बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू 154.44 लाख करोड़ रुपये से घट कर 127.06 लाख करोड़ रुपये रह गई। इस दौरान कुल 2,684 सक्रिय रूप से कारोबार वाले शेयरों में से 2,308 ने निगेटिव रिटर्न दिया, जबकि 17 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। केवल 359 शेयरों, बीएसई के 13 प्रतिशत शेयर, ने मुनाफा दिया। इनमें से 269 (बीएसई के सिर्फ 10 प्रतिशत) ने 10 प्रतिशत से अधिक मुनाफा दिया।
इकोनॉमी का भी बुरा हाल
कोरोना संकट से पहले ही जीडीपी वृद्धि दर छह साल के निचले स्तर पर थी। चौथी तिमाही में यह और गिर कर 3.1 फीसदी पर पहुंच गई। ये कोरोनावायरस और इसे फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का शुरुआती असर था। वहीं ताजा आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर घट कर 4.2 प्रतिशत रह गई, जो 11 साल का निचला स्तर है। मासिक पीएमआई रीडिंग रिकॉर्ड निचले स्तर पर है, फैक्ट्री आउटपुट गिर रहा है, एफडी की दरें घट रही हैं ये सबस देखते हुए निवेशकों के मन में सवाल है कि ये समय निवेश करने लायक है या नहीं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
