महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रही है। हालात तो ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लॉकडाउन तक लगा दिया गया है। देशभर में तेजी से फैल रही महामारी की दूसरी लहर में लोग ऑक्सीजन के लिए काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 24। महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रही है। हालात तो ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लॉकडाउन तक लगा दिया गया है। देशभर में तेजी से फैल रही महामारी की दूसरी लहर में लोग ऑक्सीजन के लिए काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच कोरोना कोल में लोगों को हो रही परेशानी से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने 3 बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत मेडिकल ऑक्सीजन, उसके उपकरणों और कोरोना वैक्सीन पर 3 महीने के लिए कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस को माफ कर दिया गया है। केंद्र के इस फैसले से अब इनके दाम कम हो जाएंगे, जिससे जनता को राहत मिलेगी।

मोदी सरकार के ऑक्सीजन और इससे संबंधित इक्विपमेंट के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस हटाने का एलान से काफी राहत की उम्मीद है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से अगले तीन महीने के लिए लागू रहेगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुए एक बैठक के दौरान यह फैसला किया गया। सरकार ने कोरोना वैक्सीन के आयात पर से भी बेसिक कस्टम ड्यूटी अगले तीन महीनों के लिए हटाने का फैसला किया है।
मेडिकल इक्वीपमेंट्स को जल्द कस्टम क्लीयरेंस
इसके साथ पीएम ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट को निर्देश दिए कि वो इस तरह के सभी इक्वीपमेंट्स को जल्द से जल्द कस्टम क्लीयरेंस दे दे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी मंत्रालय और डिपार्टमेंट्स तालमेल से एकसाथ काम करेंगे और ऑक्सीजन एवं मेडिकल सप्लाई की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा भी ये सभी फैसले अभी और इसी वक्त से लागू हो जाएंगे। बैठक के दौरान पीएम मोदी को जानकारी दी गई कि रेमेडिसिवीर और इसके एपीआई (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडिएंट) पर हाल ही में बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाई गई थी। बैठक में पीएम मोदी से अनुरोध किया गया कि ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से संबंधित इक्विपमेंट पर भी ऐसी राहत दी जाए।
कुछ दिनों में ऑक्सीजन और मेडिकल सप्लाई बढ़ाई जाएगी
सरकार के फैसले से मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, फ्लो मीटर के साथ ऑक्सीजन कंसेट्रेशन, रेगुलेटर, कनेक्टर्स और ट्यूबिंग वैक्यूम प्रेशर स्विंग अलअब्जार्प्शन (वीपीएसए) और प्रसेर स्विंग एब्जॉर्प्शन ऑक्सीजन प्लांट्स, क्रायोजेनिक ऑक्सीजन एयर सेपेरेशन यूनिट्स को फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा ऑक्सीजन कैनिस्टर, ऑक्सीजन फिलिंग सिस्टम, ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक्स, ऑक्सीजन सिलिंडर इत्यादि के आयात को लेकर सरकार के फैसले के तहत छूट मिलेगी। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन और मेडिकल सप्लाई बढ़ाए जाने को लेकर सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक भारतीय वायु सेना को भी इस काम में मदद कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications