कोरोनावायरस को लेकर सरकार आम जनता की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पिछले दिनों कई बड़ी घोषणाएं भी हुईं और जनता को उसका लाभ भी मिला।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस को लेकर सरकार आम जनता की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पिछले दिनों कई बड़ी घोषणाएं भी हुईं और जनता को उसका लाभ भी मिला। इसी बीच आपको बता दें कि अगर आपने कहीं ये पढ़ा या सुना है कि सरकार सभी लोगों को सहायता राशि के तौर पर 1,000 रुपये दे रही है, तो यह मात्र एक अफवाह है। इसे सच न मान बैठें। भारत सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। यह बात पीआईबी फैक्ट चेक ने कही है और सरकार की 1,000 रुपये की सहायता राशि देने वाली खबर को फेक न्यूज करार दिया है। पीआईबी फेक्ट चेक केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करता है।

लिंक पर क्लिक करने से बचें
इस प्लेटफॉर्म ने कहा है कि ऐसी अफवाह है कि भारत सरकार कोरोना सहायता योजना WCHO के जरिए सभी लोगों को 1000 रुपये की सहायता राशि दे रही है। लोगों को इससे संबंधित मैसेज आ रहा है और फॉर्म भरने को रहा जा रहा है जिससे उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे। इस पर पीआईबी फैक्ट चेक केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उसमें किया गया दावा और दिया गया लिंक फर्जी है। इस तरह के लिंक को क्लिक करने और किसी फॉर्म को भरने से बचें। फॉर्म में आपकी निजी जानकारी लेकर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए जालसाजों से सावधान रहें।
PIB Fact Check को ऐसे भेज सकते हैं सूचना
सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर [email protected] पर मेल कर सकता है। वहीं मालूम हो कि हाल में धोखाधड़ी करने वाले ईएमआई टालने, पीएम-केयर्स फंड में पैसे जमा करने जैसे कई नए हथकंडों के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश में लगे हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
