खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA, जानिए कितना बढ़ेगा वेतन

नई दिल्ली। कई महीने से डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन शुभ रहा। आज मोदी कैबिनेट ने डीए बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। मोदी सरकार ने इस बार 4 फीसदी डीए बढ़ाया है। इस डीए के बढ़ने के फायदा सरकारी कर्मचारियों के अलावा रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगा। मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक आज हुई थी, जिसमें डीए बढ़ाने के अलावा कई अन्य फैसले लिए गए। आइये जानते हैं कि बढ़े हुए डीए के साथ बढ़ा हुआ वेतन कब से मिलने लगेगा। यह बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2020 से लागू किया जाएगा, लेकिन लागू होने वाले माह में इसका पूरा फायदा दिया जाएगा। बाकी एरियर के रूप में मिलेगा।

मार्च की बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी

मार्च की बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी

यह डीए मार्च की सैलरी में लागू किया जाएगा। इसके चलते मार्च 2020 की सैलरी जो अप्रैल 2020 में मिलेगी, वह बढ़ी हुई आएगी। यह डीए मूल वेतन पर लागू होता है, ऐसे में अगर किसी की सैलरी 10000 रुपये है तो उसे 400 रुपये बढ़कर वेतन मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ने का काफी समय से इंतजार था। इसी तरह का फायदा पेंशनभोगियों को भी मिलेगा और उनकी मार्च की पेंशन अप्रैल में बढ़कर मिलेगी। 

जनवरी से था इंतजार

जनवरी से था इंतजार

हर साल जनवरी और जुलाई में सरकार डीए की समीक्षा करती है, और फिर इस पर फैसला होता है। यह डीए जनवरी से लागू माना जाएगा। इस प्रकार केंद्रीय कर्मचारियों को आज काफी बड़ी खुशखबरी मिली है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के 4 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है। पिछले हफ्ते ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में लिखित जवाब में भरोसा दिलाया था कि मार्च महीने की सैलरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा।

महंगाई भत्ता क्यों बढ़ता

महंगाई भत्ता क्यों बढ़ता

सरकार अपने सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी डीए देती है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर 6 महीने पर महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाता है। ये बढ़ोतरी जनवरी से ही लंबित थी। सरकार ने अब तक इसे मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ता सरकार द्वारा कर्मचारियों को दिया जाने वाला ऐसा पैसा होता है, जो देश के सरकारी कर्मचारियों के रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए उनकी सैलरी के साथ जुड़ा होता है। सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है, ताकि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन के स्तर में पैसे की वजह से दिक्कत न हो। 

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+