केंद्र की मोदी सरकार ने धनतेरस के दिन बड़ा ऐलान किया है, जिसे पेट्रोल पंप डीलर्स के साथ साथ दूर-दराज में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर माना जा रहा है. करीब 7 साल से की जा रही मांग को केंद्र सरकार ने पूरी कर दी है. दरअसल, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs ने 30 अक्टूबर से डीलर मार्जिन में बदलाव किया है. इसे आधी रात से बढ़ा दिया जाएगा. हालांकि, इसका रिटेल सेलिंग प्राइस पर कोई असर नहीं होगा.
7 सालों में की मांग हुई पूरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि धनतेरस के शुभ अवसर पर तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों को दी गई बड़ी सौगात का हार्दिक स्वागत है. 7 वर्षों से चली आ रही डिमांड पूरी हुई है. उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर सेवाएं पर पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.
उन्होंने आगे कहा कि तेल कंपनियों द्वारा दूरदराज़ स्थानों पर स्थित उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए अंतर-राज्य माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने का भी बड़ा निर्णय है. इससे बहुत जगहों के उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल और सस्ता होगा.

सस्ता मिलेगा पेट्रोल और डीजल!
उन्होंने बताया कि 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ओडिशा के कुनानपल्ली में 4.69 रुपए और कालीमेला में 4.55 रुपए घट जाएंगे. इसके अलावा डीजल की कीमत 4.45 रुपए और 4.32 रुपए प्रति लीटर घट जाएंगे. इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल 2.09 रुपए और डीजल 2.02 रुपए सस्ता हो जाएगा.

हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट में बताया कि डीलर कमीशन बढ़ने से करीब 7 करोड़ नागरिकों को बेहतर सर्विस मिलेगा, जो हर दिन देश में फ्यूल रिटेल आउटलेट पर विजिट करते हैं. साथ ही देश के 83000 से अधिक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले करीब 10 लाख स्टाफ और पेट्रोल पंप डीलर का जीवन सुखमय होगा. इस ऐतिहासिक फैसले पर उन्होंने मोदी सरकार और सभी पेट्रोल डीलर्स एसोशिएशंस का हार्दिक अभिनंदन किया, जिन्होंने इस फैसले पर सहमति जताई.

क्यों महंगा मिलता है पेट्रोल-डीजल?
OMCs हर दिन फ्यूल रेट्स अपडेट करती हैं. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में से एक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 4 सितंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
