नई दिल्ली, जुलाई 20। देश में पेट्राल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रहीं हैं। स्थिति यह हो गई है कि जिस दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बढ़ती है, उस दिन कहा जाता है कि आज राहत मिली। देश में ज्यादातर शहरों में इस वक्त पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर जा चुका है, तो डीजल 100 रुपये लीटर के स्तर को छूने वाला है। देश में पेट्रोल और डीजल पर केन्द्र और राज्य सरकारें टैक्स लगाती हैं। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाने में कोई भी सरकार पीछे नहीं है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल पर सरकारों का खजाना टैक्स की रकम से खूब भर रहा है। आइये जानते हैं कि केन्द्र सरकार ने कितना पैसा टैक्स के रूप में वसूला है।
सरकार ने वसूला 3.35 लाख करोड़ की टैक्स
केन्द्र सरकार ने बीते वित्त वर्ष यानी मार्च 2021 तक पेट्रोल और डीजल पर टैक्स वसूलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते एक साल के दौरान केन्द्र सरकार ने पेट्रो उत्पादों से 3.35 लाख करोड़ रुपये टैक्स के रूप में वसूला है।
जानिए इससे भी पिछले साल से कितना ज्यादा हुई वसूली
केन्द्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान (मार्च 2020 तक) भी 1.78 लाख करोड़ रुपये पेट्रोल-डीजल और अन्य पेट्रो उत्पादों पर टैक्स के रूप में वसूला था। अगर प्रतिशत के रूप में देखा जाए तो केन्द्र सरकार को मार्च 21 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में करीब 88 प्रतिशत ज्यादा रकम टैक्स के रूप में मिली है। यह जानकारी खुद सरकार ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में दी है। वहीं पेट्रोल और डीजल पर यह टैक्स की वसूली वित्त वर्ष 2018-19 में 2.13 लाख करोड़ रुपये की रही थी।
जानिए पेट्रोल पर कितना है टैक्स
पेट्रोल और डीजल पर इस वक्त काफी ज्यादा पैसा टैक्स के रूप में वसूला जा रहा है। इसका एक कारण कुछ समय पहले पेट्रो उत्पादों पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बढ़ाया जाना भी है। पेट्रोल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क को 19.98 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया था। इसके बाद यह 32.9 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को 15.83 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया था। इसके बाद यह 31.8 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
जानिए चालू वित्तीय वर्ष में कितना वसूला जा चुका है टैक्स
पेट्रोल और डीजल पर चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जून (3 महीनों में) के बीच सरकार ने टैक्स के रूप में 1.01 लाख करोड़ रुपये अभी तक वसूला है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अनुसार इस टैक्स की वसूली में पेट्रोल और डीजल के अलावा जेट फ्यूल और नेचुरल गैस और क्रूड ऑयल पर टैक्स वसूली को शामिल किया जाता है।
जानिए चालू साल में कितनी बार बढ़ाया है पेट्रोल और डीजल का दाम
मोदी सरकार की तरफ से लोकसभा में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अभी तक पेट्रोल के दाम 39 बार बढ़ चुके हैं। वहीं डीजल का दाम 36 बार बढ़ाया जा चुका है। हालांकि इस दौरान 1 बार पेट्रोल का दाम और 2 बार डीजल का दाम घटा भी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications