नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते गरीबों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने गरीबों के खोले गए जनधन अकाउंट में सीधे पैसे भेज कर मदद की थी। लेकिन सरकार को लगता है कि यह मदद काफी नहीं है। ऐसे में सरकार फिर से जनधन अकाउंट में पैसे भेजने पर विचार कर रही है। सरकार का मानना है कि अगर यह मदद गरीबों को मिल जाती है तो वह त्योहार को अच्छी तरह से मना सकेंगे।

जानिए अभी क्या मिल रही हैं जनधन अकाउंट में सुविधाएं
जनधन अकाउंट खुलवाने पर आपको ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा के साथ रूपे डेबिट कार्ड मिलता है। इस डेबिट कार्ड पर 1 लाख रुपये का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है। सरकारी योजनाओं का जो लाभ मिलता है, उसमें सीधा फंड अकाउंट में ट्रांसफर हो सकता है।
तीसरे प्रोत्साहन योजना की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार गरीब और कमजोर परिवार के लोगों के लिए तीसरे प्रोत्साहन पैकेज तैयारी में जुटी है। मोदी सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज और पैसे देने की घोषणा जल्द ही कर सकती है। वहीं अगर इस बीच अगर किसी गरीब महिला ने जनधन अकाउंट खुलवाया होगा तो उसे भी राहत पैकेज के तहत यह सहायता मिलेगी।
कैसे खुलावाएं जनधन अकाउंट
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैंकों में सेविंग अकाउंट खुलता है। इसमें चेक सुविधा, इंश्योरेंस जैसी तमाम सुविधाएं भी मिलती हैं। किसी भी बैंक की शाखा में जाकर जरूरी दस्तावेज देकर यह बैंक अकाउंट खुलवाया जा सकता है। जनधन अकाउंट खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि आपका केवाईसी पूरा हो सके। वहीं अगर आपके पास कोई दस्तावेज नहीं है, तो आप अपनी सेल्फ अटेस्टेड फोटो लेकर बैंक अधिकारी के सामने अपने साइन करके जनधन अकाउंट खुलवा सकते हैं।
जनधन अकाउंट में मिलने वाली सुविधाएं
जनधन अकाउंट खुलवाने पर आपको ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा के साथ रूपे डेबिट कार्ड मिलता है। इस डेबिट कार्ड पर 1 लाख रुपये का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है। सरकारी योजनाओं का जो लाभ मिलता है, उसमें सीधा फंड अकाउंट में ट्रांसफर हो सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications
