MWC 2025: दुनिया की टॉप 4 कंपनियां जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड, सिस्को, नोकिया और एएमडी ने हाथ मिलाकर एक नया ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। बर्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025(Mobile World Congress 2025) में इस प्लान के बारे में जानकारी दी है।

रिलायंस जियो ग्रुप के सीईओ मैथ्यू ओमन ने दी ये जानकारी (Open AI Telecom Platform)
यह प्लेटफॉर्म टेलीकॉम ऑपरेटर्स को AI सॉल्युशन्स देने के लिए बनाया जाएगा। नए टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म से नेटवर्क की सुरक्षा के साथ-साथ क्षमता भी बढ़ेगी। यह मल्टी-डोमेन इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क नेटवर्क ऑपरेशन्स और ऑटोमेशन को इंटीग्रेट करके एंड-टू-एंड नेटवर्क इंटेलिजेंस ऑफर करेगा।
रिलायंस जियो ग्रुप के सीईओ मैथ्यू ओमन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी टेलीकॉम कंपनी के लेयर्स में एजेंटिक AI का यूज करके एक मल्टीमॉडल मल्टीडोमेन ऑर्केस्ट्रेटेड वर्कफ़्लो प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी रही है टेलीकॉम इंडस्ट्री की इंटेलिजेंस और सुरक्षा को फिर से परिभाषित करेगी। यह एआई से चलने वाला एक ऐसा ऑटोनोमस नेटवर्क होगा जो यूजर्स के एक्सपीरियंस के हिसाब से अपने आप को ढाल लेगा। यह डिजिटल इको सिस्टम में नई सर्विस और रेवेन्यू के नए अवसर पैदा करेगा।'
कमाई के नए ऑप्शन भी खुलेंगें
सिस्को के सीईओ चक रॉबिंस ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, एएमडी और नोकिया के साथ यह पार्टनरशिप, इंडस्ट्री की विशेषज्ञता का यूज करेगी। हम यह देखना चाहते हैं कि टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म किस तरह सुरक्षा को और बढ़ाएगा और सर्विस प्रोवाइडर कस्टमर्स के लिए कमाई के नए ऑप्शन को अनलॉक होंगे।"
नोकिया के प्रेसीडेंट और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने भी इसपर अपने विचार दिए, "नोकिया कई क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी लीडर है, जिसमें RAN, कोर, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, IP और ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट शामिल हैं. हम इस व्यापक एक्सपर्टीज को शेयर कर खुशी महसूस कर रहे हैं।
नोकिया भी देगा जियो का साथ
नोकिया के प्रेसीडेंट पेक्का लुंडमार्क ने कहा, "टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म बेहतर प्रदर्शन, सुरक्षा, ऑपरेशनल एफिशिएंसी, ऑटोमेशन और बेहतर कस्टमर अनुभव देगा। यह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स की शक्ति के माध्यम से होगा। मुझे गर्व है कि नोकिया इस काम में योगदान दे रहा है।"
एएमडी के सीईओ लिसा सु ने बताया कि एएमडी को अगली पीढ़ी के एआई-संचालित दूरसंचार बुनियादी ढांचे के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, सिस्को और नोकिया के साथ सहयोग करने पर गर्व है। साथ मिलकर हम ऑपरेटरों और कस्टमर्स दोनों तक एआई के फायदे पहुंचाएंगे और संचार और कनेक्टिविटी के भविष्य को आकार देंगे।"
ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफॉर्म से मिलेंगे कई सारे फायदे
AI-आधारित ऑटोमेशन नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। इससे साइबर अटैक और अन्य खतरों से सुरक्षा भी मिलेगा। साथ ही ऑपरेटिंग कॉस्ट कम होने में मदद मिलेगी। इसके अलावा रेवेन्यू के नए स्रोत - जैसे डिजिटल सर्विसेज में बदलाव और नए रिवेन्यू जनरेशन के मौके मिलेंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications