नयी दिल्ली। बहुत जल्द देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को झटका लग सकता है। असल में टेलीकॉम कंपनियां बहुत जल्द रिचार्ज प्लान्स महंगे कर सकती हैं। इससे आपका मोबाइल इस्तेमाल करना महंगा हो जाएगा और जेब पर भी बोझ बढ़ेगा। मालूम हो कि दिसंबर 2019 में रिलायंस जियो, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए थे। इसके बाद पिछले साल भी कुछ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी। जानिए कब से बढ़ सकते हैं रिचार्ज प्लान्स के दाम।
अगले कुछ महीनों में बढ़ेंगे दाम
निवेश सूचना फर्म आईसीआरए के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां अगली 1-2 तिमाहियों (यानी जून-जुलाई तक) मोबाइल टैरिफ बढ़ा सकती हैं। इससे अगले वित्त वर्ष 2021-22 में टेलीकॉम कंपनियों की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। टैरिफ बढ़ोतरी और 2जी से 4जी में ग्राहकों के अपडेशन से प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) के लगभग 220 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों के लिए एआरपीयू बहुत जरूरी होता है।
कितनी बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की इनकम
आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार अगले 2 सालों में टेलीकॉम इंडस्ट्री की इनकम में 11 से 13 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इंडस्ट्री का कुल कर्ज 31 मार्च 2022 तक 4.7 लाख करोड़ रु रह सकता है। टेलीकॉम इंडस्ट्री एक नये मोड़ की तरफ बढ़ रही है, जहां ग्रोथ का अगला चरण नॉन-टेलीकॉम बिजनेस से सेट होगा। इस नॉन-टेलीकॉम बिजनेस में एंटरप्राइज बिजनेस, क्लाउड सर्विसेज, डिजिटल सर्विसेज और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सर्विसेज शामिल हैं।
5जी बढ़ाएगा बिजनेस
बात मुख्य बिजनेस की करें तो 5जी से टेलीकॉम कंपनियों की ग्रोथ बढ़ सकती है। बल्कि ग्रोथ को आगे बढ़ाने में 5जी एक अहम भूमिका निभा सकता है। कोरोना काल में ज्यादातर इंडस्ट्रीज प्रभावित हुईं। मगर टेलिकॉम इंडस्ट्री पर इसका अधिक असर नहीं पड़ा। वर्क फ्रॉम होम कल्चर, ऑनलाइन स्कूल और कंटेट वाचिंग से डेटा खपत बढ़ी।
कैसे चलाएं सस्ते में मोबाइल
बीएसएनएल का 109 रु वाले प्लान में कंपनी डबल डेटा बेनेफिट दे रही है। प्लान के तहत ग्राहकों को 31 मार्च तक डबल डेटा दिया जाएगा। अभी तक इस प्लान में 5 जीबी डेटा मिलता था। मगर 31 मार्च तक प्लान में कुल 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलती है। मगर ये बेनेफिट केवल शुरुआती 20 दिनों के लिए रहता है। ये प्लान केवल केरल टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की है। आप साल में पांच बार हर 75 दिन बाद इसी प्लान को रिचार्ज कराएं तो आपका कुल खर्च आएगा 545 रु। वहीं 75 दिनों की वैलिडिटी को 5 बार जमा करने पर कुल दिन होते हैं 375। यानी आप 545 रु में 375 दिनों तक मोबाइल चला सकते हैं।
बीएसएनएल का 106 रु वाला प्लान
109 रु प्लान केवल केरल टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। दूसरे कंपनी इसे बहुत जल्द बंद भी कर सकती है। ऐसे में 106 रु वाला प्लान ले सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 100 दिनों की है। जी हां ये प्लान 100 दिनों के लिए वैलिड रहता है। इस प्लान में 3 जीबी डेटा, 100 मिनट फ्री कॉलिंग और 60 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications