नई दिल्ली, दिसंबर 15। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ऐसे कई प्रीपेड प्लान पेश करती है जिनकी वैलिडिटी बहुत अधिक होती है। एक ऐसे समय में जब प्रीपेड प्लान महंगे हो गए हैं, वे ग्राहक जो इंटरनेट स्पीड के बजाय वैलिडिटी की तलाश में रहते हैं, ऐसे प्लान्स का ऑप्शन चुन सकते हैं। बहरहाल आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि बीएसएनएल 2022 के मध्य तक देश भर में 4जी नेटवर्क देना शुरू करने की उम्मीद है। इसलिए हम आपके लिए बीएसएनएल के कम पैसों में लंबी अवधि वाले प्लान की डिटेल लेकर आए हैं।
399 रु में 80 दिन की वैलिडिटी
हम यहां बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 399 रुपये वाले की। इसमें अनलिमिटेड मुफ्त डेटा के साथ 80 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान वैसे तो 1 जीबी दैनिक डेटा के साथ आता है, मगर डेली लिमिट पूरी हो जाने पर इंटरनेट की स्पीड घट कर 80 केबीपीएस रह जाती है। कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड मुफ्त कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स और लोकधुन कंटेंट का एक्सेस भी देता है।
वीआई का 399 रु वाला प्लान
अब जरा वीआई के 399 रु वाले प्लान की भी डिटेल लीजिए। वीआई 399 रुपये की कीमत वाले प्रीपेड प्लान की पेशकश कर रही है जो केवल 42 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोज 1.5 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस का बेनेफिट देता है। इसके अतिरिक्त बेनिफिट्स में बिंग ऑल नाइट (रात में फ्री डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस बेनिफिट्स शामिल हैं।
एयरटेल का 359 रु वाला प्लान
एयरटेल के पास 359 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैधता और 2 जीबी दैनिक डेटा, असीमित कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान अपोलो 24 सहित कई अतिरिक्त बेनेफिट्स के साथ आता है। इनमें अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का एक्सेस भी शामिल है। फ्री ऑनलाइन कोर्स, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का भी एक्सेस मिलता है।
जियो का 239 रु वाला प्लान
जियो भी 239 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड प्लान पेश करता है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और यह 1.5 जीबी दैनिक डेटा और असीमित कॉलिंग बेनेफिट देता है। जियो, एयरटेल और वीआई तीनों के तीन ऐसे प्रीपेड प्लान हैं, जिनकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। जियो के प्लान्स की कीमत क्रमश: 395 रुपये, 666 रुपये और 719 रुपये है। सभी प्लान अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन की पेशकश करते हैं, और अलग से इनमें क्रमशः 6 जीबी डेटा, 1.5 जीबी दैनिक डेटा और 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है।
एयरटेल और वीआई
84 दिनों की वैलिडिटी वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान अब क्रमशः 455 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये में आते हैं। वहीं वीआई के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स की कीमत क्रमशः 459 रुपये, 710 रुपये और 839 रुपये है। सभी प्लान अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आएंगे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications