नई दिल्ली, दिसंबर 6। देश में टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ बढ़ोतरी हो चुकी है। एयरटेल, वोडाफोन इंडिया (वीआई) और रिलायंस जियो सहित तीनों प्रमुख कंपनियों ने टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। मगर एक कंपनी ऐसी है, जो अभी भी ग्राहकों के मतलब के प्लान्स पेश कर रही है। ये है बीएसएनएल। बीएसएनएल के पास अभी भी कई सस्ते प्लान हैं, जिनका आप फायदा ले सकते हैं। इन्हीं में से एक है इसका 94 रु वाला प्लान। इस प्लान की सबसे अहम खासियत है इसकी वैलिडिटी। जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल।
75 दिन की वैलिडिटी
बीएसएनएल के 94 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 75 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा, उन्हें 60 दिनों के लिए मुफ्त कॉलर ट्यून सर्विस का बेनेफिट मिलता है। डेटा बेनेफिट की बात करें तो ग्राहकों को इस प्लान में 3 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इससे भी अच्छी बात यह है कि यह डेटा बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है, जिसका मतलब है कि कोई भी इसे 75 दिनों के दौरान कभी भी उपयोग कर सकता है।
कॉलिंग बेनेफिट
साथ ही बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 94 रु वाले प्लान में यूजर्स को 100 वॉयस मिनट भी दे रही है। इन 100 मिनटों का उपभोग ग्राहक बीएसएनएल नेटवर्क और/या देश में किसी अन्य नेटवर्क का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति से बात करने के लिए कर सकते हैं। एक्सपायरी के बाद यूजर्स को 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा।
75 रु में 50 दिन वैलिडिटी
सिर्फ यह प्लान ही नहीं बल्कि बीएसएनएल का 75 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी काफी दमदार है। 75 रुपये के प्लान में उपयोगकर्ताओं को 50 दिनों की लंबी अवधि के लिए वैलिडिटी का फायदा मिलता है। उपयोगकर्ताओं को बिना किसी दैनिक लिमिट के फिर से 2 जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। साथ ही ग्राहकों को 100 मिनट की मुफ्त कॉलिंग भी प्रदान की जाती है।
147 रु वाला प्लान
बीएसएनएल का 147 रुपये का प्रीपेड प्लान संभवत: सबसे अच्छी योजनाओं में से एक है जो आपको अधिकतम डेटा बेनेफिट देता है। ये पैक आपको पूरी वैलिडिटी अवधि के लिए 10 जीबी डेटा ऑफर करता है। आपको दिल्ली और मुंबई सर्किल सहित स्थानीय और राष्ट्रीय रोमिंग पर असीमित वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। यहां केवल नुकसान यह है कि इसमें कोई एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलता।
149 रु वाला प्लान
वहीं बीएसएनएल अपने 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी एक सस्ता विकल्प पेश कर रही है। ये पैक प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है, और आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है और 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। यहां केवल नकारात्मक पक्ष यह है कि आपको 2 एमबीपीएस तक की कम इंटरनेट स्पीड मिलती है। कंपनी के पास 187 रु वाला प्लान भी है, जिसमें प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है। यह पैक दिल्ली और मुंबई सर्किल सहित स्थानीय और राष्ट्रीय रोमिंग पर असीमित वॉयस कॉल देता है। यह प्लान 100 एसएमएस प्रतिदिन के लाभ के साथ भी आता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications