नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देश और दुनिया में लॉकडाउन के हालात है। वहीं अब भारत में धीरे धीरे सामानों की बिक्री की इजाजत मिलना शुरू हो गई है। आमतौर पर हर माह करोड़ों मोबाइल फोन इसलिए खरीदे जाते हैं कि पुराना खराब हो गया है। लेकिन अब मोबाइल फोन महंगा होने जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण बिगड़ती अर्थव्यवस्था के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। वहीं मोबाइल फोन तैयार करने के लिए भारत अभी भी इसके पार्ट्स आयात पर निर्भर करता है। ऐसे में यह पार्ट्स महंगे पड़ने लगे हैं, और इसके चलते नए बनने वाले मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं।

रुपये में तेजी से आ रही गिरावट
वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार, पिछले 4 महीने के अंदर रुपये में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। रुपये ने डॉलर के मुकाबले 76 रुपये का स्तर छू लिया है। ऐसे में हैंडसेट कंपनियों के लिए कच्चा माल महंगा हो गया है, लिहाजा आने वाले दिनों में हैंडसेट के दाम बढ़ सकते हैं।
70 से 80 फीसदी सामान होता है आयात
मोबाइल फोन कंपनियों के लिए पहले लॉकडाउन सरदर्द बना और अब रुपये की गिरावट समस्या बन रहा है। हालांकि लॉकडाउन के चलते हैंडसेट की मांग में भी कमी देखी गई है। लेकिन अब मोबाइल फोन की बिक्री फिर से रफ्तार पकड़ने वाली है। ऐसे में इनका महंगा होना तय माना जा रहा है।
लॉकडाउन के बीच ढील में शुरू हुई बिक्री
लॉकडाउन में दी गई छूट के बीच कंपनियों ने मोबाइल हैंडसेट की बिक्री शुरू की है। कई कंपनियों ने अपने यहां प्रॉडक्शन भी फिर से चालू कर दिया है। पिछले 4 महीनों के अंदर रुपये की वैल्यू 7 फीसदी तक गिरी है।
यह भी पढ़ें : जियो से तगड़ा प्लान लेकर आई ये कंपनी, जानें फायदे
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
