नई दिल्ली, जुलाई 02। अगर आप हर महीने के रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते है तो भारत की सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट और कॉलिंग ऑप्शन के साथ कई सारे वार्षिक रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती हैं। Airtel, Jio और Vi के रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स हैं जो हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डाटा के साथ उपलब्ध है। इन सभी प्लान में डाटा के साथ कॉलिंग, स्ट्रीमिंग सर्विस और एसएमएस की सुविधा मिलती है। वैसे हर टेलीकॉम ऑपरेटर के पास डाटा, स्ट्रीमिंग सर्विस, कॉलिंग और एसएमएस के साथ महीने, दो महीने या फिर तीन महीनों के ढ़ेर सारे प्लान उपलब्ध है लेकिन सालाना प्लान लेने में फायदा बहुत है। वार्षिक प्लान चुनना हमेशा ही किफायती होता है। चलिए Airtel, Jio और Vi के 2GB डेली डाटा वाले प्रीपेड प्लान्स के डिटेल्स के बारे में आपको बताते है।
एयरटेल का 2 जीबी डेटा वाला वार्षिक प्लान
एयरटेल के प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ सालाना रिचार्ज प्लान की कीमत 3,099 रुपये है। 365 दिन वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है। इस प्लान के साथ ग्राहक को अपोलो सर्कल और फास्टैग पेमेंट पर 100 रुपये का कैशबैक बेनिफिट भी मिलेगा। 3,099 रुपये के इस रिचार्ज में आपको कुल 730 जीबी डेटा मिलेगा।
वोडाफोन-आइडिया का 2 जीबी डाटा वाला वार्षिक प्लान
वोडाफोन-आइडिया का 2 जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ वार्षिक प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। ग्राहक को इस प्लान में 365 दिन 2 जीबी 4जी डेटा के साथ सभी घरेलू टेलीकॉम नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वोडाफोन-आइडिया के सालाना रिचार्ज की खासियत है कि इसमें यूजर्स को वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। यह सुविधा किसी और ऑपरेटर के रिचार्ज प्लान में नहीं है। वीआई के सालाना प्लान में वीआई मूवीज-ऐप का एक्सेस, Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल का सब्सक्रिप्शन की एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलती है।
जियो का 2 जीबी डाटा वाला वार्षिक प्लान
जियो का सालाना प्लान वोडाफोन और एयरटेल के प्लान से सस्ता है। 2 जीबी डेली डाटा के साथ इस प्लान पर आपको 2,879 रुपये खर्च करने पड़ेगें। 2,879 रुपए के प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैधता मिलती है। प्लान में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी रहेगी। जियो के इस सालाना रिचार्ज के साथ यूजर्स को जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो न्यूज, जियो सावन का एक्सेस मिलेगा।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications