Nokia 2780 Flip : क्या आप अपने फोन की बैटरी से परेशान हो गए हैं? क्या आपको फोन बार बार चार्ज करना होता है? अगर हां तो परेशान न हों। हम आपको यहां एक नये और सस्ते फोन की जानकारी देंगे, जिसकी बैटरी 18 दिन तक चलेगी। मगर फिलहाल ये फोन भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में लॉन्च हुआ है। ये फोन वहां की मार्केट में पेश किया है नोकिया। पर नोकिया अपने फोन भारत में भी पेश करती है, तो ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि नोकिया अपने इस फोन की भी जल्दी ही भारत में पेश कर सकती है। आगे जानिए फोन की डिटेल।

नोकिया 2780 फ्लिप
नोकिया ने यूएस के बाजार में अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च किया है। लेटेस्ट मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं जो इसे खरीदारों के लिए और अधिक आकर्षक बनाएंगे। नोकिया 2780 फ्लिप नोकिया 2760 फ्लिप का अगला वर्जन है इनमें नोकिया 2760 फ्लिप भारत सहित कई देशों में उपलब्ध है। जहां तक नए वर्जन की बात है, यह KaiOS प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसका मतलब है कि आपको व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलता है। इसमें डुअल स्क्रीन भी हैं और यह क्वालकॉम चिप द्वारा संचालित है।
कितनी है कीमत
नोकिया 2780 फ्लिप फोन की कीमत अमेरिका में 89.99 डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 7,320 रुपये होती है और यह 17 नवंबर से यूएस में बिकना शुरू हो जाएगा। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह डिवाइस भारत में कब तक आएगा।

क्या हैं फोन के फीचर
लेटेस्ट नोकिया फ्लिप फोन के अंदर और बाहर एक डिस्प्ले है। ये दोनों डिस्प्ले क्रमशः 2.7 इंच और 1.77 इंच की हैं। इसमें पीछे की तरफ फ्लैशलाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई फीचर्स हैं। इनमें ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस और एक हेडफोन जैक भी है। आप यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट के जरिए फोन को चार्ज कर सकते हैं।

4जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज
नोकिया का नया फोन 4जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। ये इसकी एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। इसके साथ क्वालकॉम 215 प्लेटफॉर्म का उपयोग फोन में किया गया है। फोन KaiOS प्लेटफॉर्म पर चलता है जो आपको व्हाट्सएप और अन्य ऐप्स की सुविधा देता है। आप इस फोन पर अपने रेगुलर जीएसएम सिम उपयोग कर सकते हैं जो उपयोगकर्ताओं को 4जी कनेक्टिविटी प्रोवाइड करेगा। इसमें एफएम रेडियो, स्टोरेज बढ़ाने के लिए एक माइक्रोएसडी स्लॉट और फोनबुक में 1000 संपर्कों तक का सपोर्ट भी है। नोकिया ने इसमें 1,450 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी यूनिट पैक की है जो कई दिनों तक चलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications