
Mobikwik : आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई। जिसके बाद से बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में इजाफा किया है। इसके बाद से एफडी इनवेस्टर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। अगर कोई व्यक्ति जो एफडी कराता है। वह चाहता है कि उसे उसकी एफडी पर उसको ज्यादा ब्याज दर मिले। आरबीआई ने रेपो रेट में वृद्धि की। इसके बावजूद भी बैंक एफडी पर आमतौर पर ग्राहकों को 6 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक ब्याज दर मिल रही है। हालांकि सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दर के मुकाबले यहां ब्याज दर काफी ज्यादा है। अगर हम स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें, तो यह बैंक लगभग 9 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वही डिजिटल पेमेंट बैंक मोबिक्विक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक्स्ट्रा प्लस फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए यूजर 12.99 प्रतिशत तक ब्याज कमा सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने एक्स्ट्रा फीचर लॉन्च किया था। जिसमें 12 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा था। कंपनी की इस फीचर्स के लिए आरबीआई रेगुलेटर पी2पी इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म लेंडबॉक्स के साथ पार्टनरशिप की है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
एक्स्ट्रा प्लस में 3 महीने का लॉक इन पीरियड होता है
अगर कोई मोबिक्विक एक्स्ट्रा में इन्वेस्ट करता हैं, तो फिर उनको 12 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज रोजाना खाते में जुड़ता रहता है। उस पैसे को किसी भी वक्त ग्राहक निकाल सकता हैं। वही एक्स्ट्रा प्लस में निवेश करने पर ग्राहकों को 12.99 प्रतिशत ब्याज कमा सकते हैं। इसके लिए लॉक इन पीरियड होता है। यह लॉक इन पीरियड कि हम बात करें, तो यह 3 महीने का होता है।
कौन कर सकता है मोबिक्विक एक्स्ट्रा और एक्स्ट्रा प्लस पर निवेश
अगर आपकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा है, तो फिर आप पैन कार्ड और बैंक खाते के माध्यम से इस में इन्वेस्ट कर सकते हैं। एनआरआई अपने एनआरओ बैंक खाते के माध्यम से यह जो स्कीम है। इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
इसमें निवेश करने पर क्या चार्ज लगता है
नहीं अगर आप मोबिक्विक एक्स्ट्रा में जमा करने और निकासी करते हैं, तो फिर आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। अगर कोई ग्राहक मोबिक्विक एक्स्ट्रा प्लस में इन्वेस्ट करने पर कोई इन्वेस्टमेंट फीस नहीं लगती है। मोबिक्विक एक्स्ट्रा प्लस में 30 दिनों से पहले पैसा निकालने पर कोई ब्याज नहीं मिलता है और मेच्योरिटी से पहले पैसा निकालने है, तो फिर 8 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है।
कितना निवेश की आवश्यक
अगर आप दोनों यानी मोबिक्विक एक्स्ट्रा और मोबिक्विक एक्स्ट्रा प्लस में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको कम से कम 1 हजार रु से निवेश करना होगा और अधिकतम इसकी निवेश की सीमा 10 लाख रु तक है। अगर आप 10 लाख रु से अधिक निवेश करना चाहते है, तो फिर आप यह भी कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपको से मोबिक्विक की टीम से संपर्क करना होगा। रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार 10 लाख रु से ज्यादा निवेश करते है, तो फिर इसके लिए नेटवर्क सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
कितना सुरक्षित है पी2पी लेंडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट करना
आरबीआई की तरफ से भारत में कई पी2पी इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को रेगुलेट किया जाता है। हालांकि इस पर निवेश करने पर रिस्क भी रहता है। ऐसा सोच समझकर निवेश करना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications