MMTC Share Price: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोपहर 12:50 पर सेंसेक्स 300 अंक के करीब फिसलकर 81,340 के पास ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 90 अंक गिरकर 24,740 के पास कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में गिरावट के बीच सरकारी कंंपनी MMTC के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है जबकि कंपनी ने मार्च तिमाही के बेहद खराब नतीजे पेश किए है।

कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे
फाइनेंशियल ईयर 2025 में चौथी तिमाही में MMTC का नेट प्रॉफिट सिर्फ ₹2.23 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ये ₹69.78 करोड़ था। नेट प्रॉफिट में 96.8% का भीषण गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू भी 64% घटकर ₹0.23 करोड़ रहा है। पिछले साल इस दौरान ये ₹0.64 करोड़ थी।
कंपनी के शेयर्स में तगड़ा उछाल
एमएमटीसी के शेयर्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर दोपहर 12:52 बजे इस कंपनी के शेयर में 6.43% का उछाल देखा जा रहा है और कंपनी के शेयर्स 86.59 के लेवल पर आ गए हैं। इस कंपनी के शेयर्स ने पिछले 1 हफ्ते में 36.19% का रिटर्न दिया है और 1 महीने में 54.19% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
क्यों आई कंपनी के शेयर्स में जोरदार तेजी?
MMTC कंपनी के खराब चौथी तिमाही के नतीजे होने के बाद भी शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली। यह तेजी टेक्निकल फैक्टर, शॉर्ट-कवरिंग या कम कीमत वाले सरकारी शेयरों (PSUs) में निवेशकों के इंटरेस्ट की वजह से हो सकती है। ये तेजी तब आई है, जब अगस्त 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक लगातार छह महीने ये शेयर दबाव में थे।
ग्लोबल फैक्टर्स जैसे अमेरिका की तरफ से टैरिफ से जुड़ी खबरों के कारण बाजार में निवेशकों की तरफ से सतर्कता देखी जा रही है। हालांकि, हाल ही में अमेरिकी फेडरल कोर्ट द्वारा ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ दिए गए फैसले को पॉजिटिव माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय शेयर बाजार पर भी असर देखने को मिल रहा है। FMCG शेयरों पर हाल के दिनों में दबाव रहा है, जिससे इंडेक्स में गिरावट आई है। वहीं, PSU बैंकों और मीडिया सेक्टर में कुछ तेजी देखने को मिली है।
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च से अब तक शेयर में आई तेज बढ़त ने इसकी वैल्यूएशन को काफी बढ़ा दिया है। इसका मौजूदा बारह महीने (TTM) PE रेशियो करीब 150 रहा है, जो इंडस्ट्री के हिसाब से काफी ज्यादा माना जा रहा है। टेक्निकल चार्ट के मुताबिक शेयर अभी ओवरबॉट (overbought) स्थिति में है, यानी इसमें मुनाफावसूली (profit booking) की संभावना बढ़ गई है।
मिंट के मुताबिक, अंशुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शेयर में हाल की तेजी काफी तेज और सीधी रही है, जो यह संकेत देती है कि मौजूदा स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना बहुत ज्यादा है। ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे इस समय मुनाफा बुक करें और नए लॉन्ग पोजिशन लेने से पहले स्टॉक में कोई नया अक्यूमुलेशन या कंसोलिडेशन पैटर्न बनने का इंतजार करें।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
