Mirzapur 3: 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन आ गया है. आते ही छा भी गया है. गोलियों की तड़तड़ाहट से लेकर कालीन भैया और गुड्डू भैया की दुश्मनी खून से रंगती नजर आ रही. सीजन 2 से 3 तक पहुंचने में मेकर्स को 4 साल का समय लग गया. मिर्जापुर 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई 2024 को रिलीज हो गई है. सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी जैसे एक्टर्स हैं.
किस एक्टर्स को कितना मिला फीस?
मिर्जापुर वेब सीरीज के सबसे सीनियर एक्टर पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया किरदार को लोगों से तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिर्जापुर 2 के लिए पंकज त्रिपाठी ने 15 करोड़ रुपए चार्ज किया है. पिछले सीजन में उन्होंने 10 करोड़ रुपए चार्ज किए थे.
लीड एक्टर में श्वेता त्रिपाठी भी सीरीज में छाई हुई हैं. बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं. एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने मिर्जापुर वेब सीरीज में गोलू की भूमिका में निभाई है. मिर्जापुर 3 के लिए प्रति एपिसोड 4 लाख रुपए चार्ज किया है. एक्ट्रेस ने दूसरे सीजन के लिए प्रति एपिसोड लगभग 2.20 लाख रुपए का चार्ज किया था.
बीना के किरदान में इस बार फिर से रसिका दुग्गल नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रसिका दुग्गल ने मिर्जापुर वेब सीरीज में इस बार फीस डबल हो गई है. रसिका दुग्गल को मिर्जापुर 2 ने प्रति एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए चार्ज किए थे. जबकि मिर्जापुर 3 के लिए उन्होंने प्रति एपिसोड करीब 5 लाख रुपए की फीस मिली है.
अली फजल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अली फजल को मिर्जापुर 2 के प्रत्येक एपिसोड के लिए लगभग 12 लाख रुपये की फीस मिली थी जबिक इस बार उन्हें प्रति एपिसोड करीब 15 लाख रुपए का भुगतान किया गया है.

दमदार एक्टिंग से छा गए अली फजल
मिर्जापुर सीजन 3 में भी गुड्डू भैया का जलवा है. दमदार एक्टिंग से अली फजल ने गुड्डू भैया के किरदार में जान डाल दी है. इस बार उन्होंने एक अलग तरह का इमोशन भी दिखाया है. अली फजल इस सीजन में कंधों पर टिका है, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है. पंकज त्रिपाठी का रोल और भौकाल दोनों कम है, इसलिए मजा भी कम आया है. हालांकि, बाकी त्रिपाठी ने जान भर दी है. रसिका दुग्गल का बीना भाभी वाला किरदार धमाकेदार है.
अंजुम शर्मा ने शरद शुक्ला का किरदार अच्छा निभाया है. सीजन 3 में अंजुम का किरदार काफी बड़ा और अहम है. श्वेता त्रिपाठी शर्मा यानि गोलू ने मिर्जापुर सीजन 3 में शानदार काम किया है. गुड्डू भैया का जबरदस्त तरीके से साथ दिया है. गालू का भौकाल भी मचाया है. इस सीजन में राजेश तैलंग को भी स्पेस दिया गया है, जिन्होंने अपने काम के साथ पूरी तरह इंसाफ किया है. मुख्यमंत्री के रोल में ईशा तलवार ने तगड़ा काम किया है. इस सीजन में भी दद्दा ने जलवा बिखेरा है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
