
Mirza International's stock doubled investors' money: शेयर बाजार में जूते बनाने वाली एक कंपनी के शेयर का रेट कुछ ही दिनों में डबल हो गया है। जिन निवेशकों ने इस शेयर में पैसा लगाया होगा, उनको काफी फायदा हो रहा होगा। जूता बनाने वाली इस कंपनी का नाम मिर्जा इंटरनेशनल है।
शेयर बाजार में गिरावट के बीच मिर्जा इंटरनेशनल का शेयर निवेशकों को अच्छी कमाई करा रहा है। इस शेयर ने केवल 7 दिनों में ही 107 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। वहीं पिछले 13 दिनों में कंपनी के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा डबल हो गया है।
मिर्जा इंटरनेशल के शेयर मे 17 अप्रैल 2023 से ही लगातार कई बार अपर सर्किट लगा है। इस दिन से लेकर आज के बीच में इस शेयर का रेट दोगुने से ऊपर निकल गया है। आज के रेट पर कंपनी की मार्केट कैप करीब 918.21 करोड़ रुपये है।
मिर्जा इंटरनेशनल का शेयर 26 अप्रैल को सुबह एनएसई पर करीब 73 रुपये के स्तर पर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर में इस वक्त करीब साढ़े तीन रुपये की तेजी है। इस प्रकार से इस शेयर में आज भी अपर सर्किट लगा हुआ है। वहीं इस शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर करीब 30 रुपये का और उच्चतम स्तर 376 रुपये का है।

मिर्जा इंटरनेशल देश की जानी-मानी फुटवेयर कंपनी है। यह कंपनी रेडटेप की पेरेंट कंपनी है। एक महीने पहले ही रेडटेप का डीमर्जर हुआ है। इस प्रकार से वह अलग कंपनी बन गई है। अगले कुछ दिनों में रेडटेप की लिस्टिंग होने वाली है। इसी खबर की दम पर मिर्जा इंटरनेशनल का शेयर लगातार चढ़ता ही जा रहा है।
इसके अलकावा आरटीएस फैशन नाम की कंपनी का मर्जर मिर्जा इंटरनेशल में किया गया है। इन सभी खबरों से शेयर बाजार में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है। इसका असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिल रहा है।
मिर्जा इंटरनेशनल की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई है। धीरे-धीरे कंपनी ने विस्तार करना शुरू किया। कंपनी लेदर के जूते बनाती है। रेडटेप जैसे ब्रांडेड जूते बनाने वाली मिर्जा इंटरनेशल भारत के अलावा विदेशों में भी कारोबार करती है। 40 साल पुरानी ये कंपनी 28 देशों में कारोबार करती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
