
Gold in river water : क्या आपने किसी ऐसी नदी के बारे में सुना है, जिसमें से सोना निकलता हो? अगर नहीं हम आपको इस खबर में एक ऐसी ही नदी के बारे में बताएंगे, जो भारत में मौजूद है और उसमें से सोना निकलता है। इतना ही नहीं लोग उसमें से निकलने वाले सोने को जमा कर बेचते और पैसा कमाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत एक ऐसा देश है, जहां 400 से ज्यादा छोटी-बड़ी नदियां हैं। इन्हीं में से से एक नदी ऐसी है, जिसमें सोना बहता है। आगे जानते हैं इस नदी की डिटेल।
नदी में बहता सोना
देश में जितनी भी नदियां बहती हैं, उनकी अपनी कोई न कोई विशेषता है। पर जिन नदी की हम आगे बात करने जा रहे हैं वो सबसे खास है। क्योंकि इसमें पानी के साथ सोना भी बहता है। मजेदार बात यह है कि इस नदी पर कई वैज्ञानिकों ने रिसर्च की। पर ये पता नहीं चल सका कि इस नदी में सोना कहां से आ रहा है। ये अभी भी एक रहस्य है।
क्या है नदीं का नाम
झारखंड में बहने वाली स्वर्णरेखा नदी ही वो नदी है, जिसमें पानी के साथ सोना बहता है। सोना मिलने के कारण ही इसे स्वर्णरेखा नदी कहा जाता है। झारखंड में कई ऐसी जगह हैं, जहां ये नदी गुजरती है। लोग नदी पर सुबह जाते हैं और दिन भर इसकी रेत छानते हैं। रेट में से वे सोना इकट्ठा करते हैं। बताया जाता है कि इन लोगों की कई-कई पीढ़ियां इसी में लगी हुई हैं और इसी से पैसा कमाती हैं।
बच्चे तक इकट्ठा करते हैं सोना
इस नदी से पुरुष और महिलाएं ही नहीं बल्कि बच्चे भी सोना इकट्ठा करते हैं। स्वर्णरेखा नदी झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बहती है। इसका शुरुआती पॉइंट झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 16 किमी दूर है। इस नदी से जुड़ी हुई एक और हैरान कर देने वाली चीज है और वो यह है कि ये नदी किसी भी अन्य नदी से नहीं मिलती। यह सीधे बंगाल की खाडी में गिरती है।
भूवैज्ञानिकों का अनुमान
इस नदी पर कई भूवैज्ञानिकों ने रिसर्च की है। उनमें से कुछ का मानना है कि स्वर्णरेखा चट्टानों से होते हुए आगे जाती है। इसलिए संभव है कि इसी वजह से इसमें सोने के कण मिलते हैं। पर इस बात को लेकर कोई पक्की रिपोर्ट या रिसर्च नहीं है। आपको बता दें कि स्वर्णरेखा की एक सहायक नदी है, जिसे 'करकरी' कहा जाता है। उस नदी की रेत में भी सोने के कण देखे जाते हैं। एक अनुमान यह भी है कि स्वर्ण रेखा नदी में सोने के कण असल में करकरी नदी के ही होते हैं।
कैसे इकट्ठा करते हैं सोना
नदी की रेत से सोना इकट्ठा करना यहां के लिए लोगों आसान काम नहीं है। बल्कि उन्हें दिन भर यही करना पड़ता है। इस नदी के आस-पास रहने वाले लोग सोने के कण ढूंढते हैं। हालांकि उनकी दिन भर की कमाई बहुत अधिक नहीं होती। ये कमाई मासिक आधार पर 8 हजार रुपये तक होती है। पर उन लोगों के लिए यह जीवन-यापन का बढ़िया जरिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications