Kerala Lottery Winner : ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। पर इससे भी अहम यह है कि कुछ लोगों के ऐसे समय पर मिलता है, जब उन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही केरल के एक मछली बेचने वाले के साथ हुआ है। असल में वो व्यक्ति बैंक के कर्ज में डूबा था। इतना ही नहीं ये शख्स बैंक का पैसा समय वापस नहीं कर पाया। इसलिए बैंक ने उसे घर की कुर्की का नोटिस भी भेज दिया था। मगर जैसे ही उसे बैंका का नोटिस मिला, उसके कुछ देर बाद ही उसकी किस्मत बदल गयी। कुछ ऐसा हुआ कि उसके पास सीधे लाखों रु का इंतजाम हो गया।
कितना था कर्ज
ये खबर सामने आई है केरल से। वहां मछली बेचने वाले पुकुंजू का कर्ज बाकी था। उन पर ब्याज सहित 12 लाख रुपये का बैंक कर्ज था। इसीलिए उनका घर भी कुर्की किया जा सकता था। कुर्की का नोटिस बैंक ने उनके घर पर चिपका दिया था। वे काफी चिंता में थे। मगर नोटिस लगने के डेढ़ घंटे बाद ही एक चमत्कार हुआ। वे मालामाल हो गये थे।
खुल गया किस्मत का ताला
जब उन्हें बैंक का नोटिस मिला तो उसके महज डेढ़ घंटे बाद ही उनकी किस्मत का ताला खुल गया। उनके भाई ने उन्हें फोन किया और खुशखबरी दी वे अक्षय लॉटरी में सबसे बड़ा इनाम जीता है। वे लॉटरी में सबसे बड़ा इनाम जीता था। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीते बुधवार को करीब दोपहर करीब दो बजे उन्हें बैंक का नोटिस मिला। पर साढ़े तीन बजे के आस-पास उन्हें फोन पर खुशखबरी मिली।
नहीं खरीदते लगातार लॉटरी
नोटिस मिलने पर उनके घर में मातम छाया था। पर लॉटरी जीतने की खबर से ये माहौल खुशी में बदल गया। पुकुंजू ने रेगुलर लॉटरी टिकट नहीं खरीदते। पर उनके पिता यूसुफ कुंजू अकसर लॉटरी खरीदा करते थे। वे मछली बेचते हैं। उनके मुताबिक प्लामूटिल बाजार में एक दिन पहले भी वे लॉटरी खरीद चुके हैं, पर उन्हें कोई इनाम हाथ नहीं लगा।
पत्नी ने लॉटरी खरीदने कहा
जब पहली लॉटरी में कुछ नहीं मिला तो वे निराश हुए। पर उनकी पत्नी ने उन्हें लॉटरी टिकट खरीदने को प्रोत्साहित किया। फिर उन्होंने टिकट खरीदा। इसी टिकट ने उन्हें मालामाल बना दिया। वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाले हैं। वे साइकिल पर मछली बेचते हैं। इसी से उनका गुजारा चलता है। पर परिवार की जरूरतें पूरी नहीं होतीं। इसके लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। पर बैंक की लोन राशि ब्याज सहित 12 लाख हो गई थी, जिसे चुकाना उनके बसका नहीं था।
पिता से भी 5 लाख रुपये उधार लिए
पुकुंजू कहते हैं कि वे पिता से भी 5 लाख रुपये उधार लिए हुए हैं। वे कहते हैं कि अब वे बैंक और पिता का कर्ज आसानी से चुका सकते है। इतना ही नहीं वे बचे हुए पैसों से अपने परिवार को अच्छा जीवन देंगे। उन्हें अपने जीतने पर विश्वास नहीं हो रहा था। उन्हें लगा कि यह बिल्कुल भी संभव नहीं है। वह टिकट नंबर और रिजल्ट बार बार चेक करते रहे। उन्हें अपनी जीत पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। जीत की अपनी राशि की योजनाओं पर, पुकुंजू की पत्नी ने कहा कि वे पहले अपने सभी कर्ज चुकाएंगे और फिर सुनिश्चित करेंगे कि उनके बच्चों को एक अच्छी शिक्षा मिले ताकि वे जीवन में एक अच्छे स्तर तक पहुंच सकें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
