Mini Vande Bharat: उत्तर प्रदेश के लोगों को एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जल्द मिनी वंदे भारत (Mini Vande Bharat) ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाएगी. इस वंदे भारत ट्रेन के जरिए यूपी (UP) से पश्चिम बंगाल तक 6 घंटे में ही पहुंचा जा सकेगा.

उत्तर प्रदेश को पांचवी बार वंदे भारत रेलवे को तोहफा दिया गया है. इस ट्रेन की स्पीड 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे है. इस स्पीड से चलते हुए यह वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को 6 घंटे में ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक पहुंचा देगी.
इस ट्रेन का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हुआ है. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से हाल ही में 15 वंदे भारत ट्रेन की डिलीवरी की गई थी. इस डिलीवरी के बाद ही यूपी में मिनी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है.
ऑफिशियल घोषणा होना है अभी बाकी
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यूपी की यह नई वंदे भारत ट्रेन बनारस स्टेशन से रवाना होगी. वाराणसी हावड़ा के सफर को आसान बनाने के लिए पहले से ही एक प्रस्ताव तैयार किया गया था. जिसके बाद 2023 में इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड तक भेजा गया था. अब ऐसा माना जा रहा है कि ट्रेन से जुड़े मार्ग का सर्वेक्षण कर इसकी रिपोर्ट रेलवे विभाग को भेजी जाएगी. जिसके बाद ही इस ट्रेन के बारे में ऑफिशियल ऐलान होगा.
वाराणसी में चलती है चार वंदे भारत ट्रेन
मौजूदा वक्त में वाराणसी से चार वंदे भारत ट्रेन चलती है, जो इसे देश के अलग अलग क्षेत्रों से जोड़ती है. मिनी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद पांचवी ट्रेन बन जाएगी. अभी वाराणसी से दिल्ली के बीच दो वंदे भारत ट्रेन चलती है. इसके अलावा तीसरी वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से पटना और चौथी वाराणसी से रांची के बीच चलती है.
यह पांचवी ट्रेन यूपी को पश्चिम बंगाल से जोड़ने का काम करेगी. इसे यूपी से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा और बढ़ जाएगी.
वाराणसी से मिनी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद रेल हब के रूप में वाराणसी की स्थिति और बेहतर होगी. वहीं इसमें होने वाले कारोबार में भी वृद्धि हो सकती है.
मिनी वंदे भारत योजना क्या है ?
वंदे भारत एक्सप्रेस के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए मिनी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई थी. इस मिनी वंदे भारत ट्रेन से राज्यों के बीच होने वाले कारोबार या व्यापार में तो वृद्धि होगी ही. इसके अलावा इन राज्यों में विकास होने की भी संभावना है.
इसके अलावा मिनी वंदे भारत ट्रेन के जरिए राज्यों के बीच संपर्क को बढ़ाने का उद्देश्य भी है. मिनी वंदे भारत ट्रेन के जरिए यात्री कम समय में लंबा सफर आसानी से तय कर पाएंगे. सफर का समय कम करने के साथ साथ, वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को आराम से सफर करने की कई सुविधा देता है.
यह भी पढ़े: सिबिल स्कोर और सिबिल रैंक में क्या होता है अंतर, एक क्लिक में सारी कन्फ्यूजन हो जाएगी दूर
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications