नई दिल्ली, जून 9। इस समय देश भर में भयंकर गर्मी पड़ रही है। मगर एसी चलाने को लेकर लोगों में डर है। यह डर कोरोना के कारण है। क्योंकि एक्सपर्ट्स और डॉक्टर ने कोरोना काल में एसी को कई मामलों में हानिकारक बताया है। इसलिए लोग काफी हद तक कूलर पर निर्भर है। मगर कूलरों की कीमत भी बहुत कम नहीं है। अच्छा कूलर आपको 14-15 हजार रु से कम में नहीं मिलेगा। इसलिए यदि आप इतने बजट वाला कूलर नहीं खरीद सकते तो हम आपको यहां मिनी पोर्टेबल एयर कूलर की जानकारी देंगे। अच्छी बात यह है कि ये कूलर आपको 300 रु तक सस्ते मिल सकते हैं। इन कूलर की एक खासियत है और वो यह कि आप इसे जहां चाहे वहां ले जा सकते हैं।
पहल आर्टिक कूलर मिनी पोर्टेबल एयर कूलर फैन
इस कूलर की कीमत 2999 रु है। मगर आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह कूलर 2,250 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल जाएगा। इस तरह आप इसे मात्र 749 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें वॉटर टैंक 8 घंटे तक भरा रह सकता है। कूलिंग के अलावा ह्यूमिफाइड और प्यूरिफाइ जैसे फीचर से लैस इस कूलर में बिल्ट-इन एलईडी मूड लाइट भी दी गयी है।
यूवी ट्रेडर्स पोर्टेबल स्मॉल प्लास्टिक एयर कंडीशनर वाटर कूलर मिनी फैन
यही वो कूलर है जिसे आप सिर्फ 300 रु की रेंज में खरीद सकते हैं। इस कूलर की कीमत वैसे तो 999 रु है। मगर इस कूलर पर 680 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इससे आप इसे 319 रु में खरीद सकते हैं। आप इसे इंडोर के अलावा आउटडोर भी ले जा सकते हैं। एक और खास बात कि इसमें एक बॉक्स होता है, जिसमें बर्फ रखी जा सकती है। इससे ये बेहतर कूलिंग देगा। इसके साथ बैट्री भी मिलेगी।
मिनी एयर कंडीशनिंग फैन पर्सनल स्पेस एयर कूलर
इस कूलर का दाम 4,345 रु है। मगर इस कूलर पर 1,448 रु का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इससे आप इसे सिर्फ 2,897 रु में खरीद सकते हैं। ये कूलर रिचार्जेबल है। इसलिए आपको बिजली की भी टेंशन नहीं रहेगी। ये कूलर तीन स्पीड बटनों के साथ आता है। ऑफिस और बैडरूम के अलावा आप इसे आउटडोर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
फंडिन मिनी पोर्टेबल ड्यूल ब्लोअर डेस्क टेबल एयर कूलर फैन
ये एक और कूलर है, जिसे आप 300 रु तक में खरीद सकते हैं। इस कूलर की कीमत 699 रु है। मगर इस पर 398 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी आपको यह सिर्फ 301 रु में मिल जाएगा। इफेक्टिव कूलिंग वाला यह कूलर हाइड्रो-चिल तकनीक से लैस है। ईको-फ्रेंडली होने के अलावा यह पोर्टेबल भी है। इसे कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है।
पोर्टेबल एसी
पोर्टेबल कूलर की तरह पोर्टेबल एसी भी आता है। इस एसी को आप अपने घर के किसी कमरे में लगवा सकते हैं। फिर घर के जिस हिस्से में चाहें आप इसे ले जा सकते हैं। पोर्टेबल एसी पहियों से लैस होता है, जिनकी मदद से इसे शिफ्ट किया जा सकता है। पोर्टेबल एसी का साइज और वजन काफी कम होता है। जहां तक इससे ठंडक का सवाल है तो पोर्टेबल एसी में पीछे की तरफ एक लंबा पाइप होता है, जिसका काम गर्म हवा को बाहर निकालना होता है। मार्केट में आपको आधा टन से 1.5 टन तक के पोर्टेबल एसी मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications