नई दिल्ली, सितंबर 4। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट ऑफ बैंक इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इसकी इंटरनेट बैंकिंग और योनो मोबाइल एप्लिकेशन सहित कुछ सेवाएं शनिवार और रविवार को कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। एसबीआई ने ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया है और ग्राहकों से अनुरोध किया कि एक बेहतर बैंकिंग एक्सपीरिंस के साथ जुड़े रहें। एसबीआई अकसर अपनी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में इस तरह की रुकावट का ऐलान करता है। दरअसल बैंक अपनी योनो ऐप और इंटरनेट बैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए ऐसा करता है।
कब से कब तक आएगी दिक्कत
एसबीआई ने कहा है कि हम 4 सितंबर की रात 10.35 बजे से 5 सितंबर को 1.35 बजे (रात में ही) तक मैंनेटेनेंस एक्टिविटीज जारी रखेंगे। यानी कुल 180 मिनट तक मैंनेटेनेंस एक्टिविटीज जारी रहेंगी। इस दौरान एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग / योनो / योनो लाइट / योनो बिजनेस / आईएमपीएस / यूपीआई अनुपलब्ध रहेंगी। बैंक ने हमें असुविधा के लिए खेद जताया है और अनुरोध किया है कि वे बैंक के साथ जुड़े रहें।
लगातार तीसरे महीने मैंनेटेनेंस एक्टिविटीज
एसबीआई में मैंनेटेनेंस एक्टिविटीज ने लगातार तीसरे महीने इसकी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित किया है। एसबीआई ने जुलाई के साथ-साथ अगस्त में भी मेंटेनेंस के चलते बैंकिंग सेवाएं कुठ समय के लिए बंद कर दी थीं। एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग, योनो और यूपीआई सेवाओं का उपयोग करने वाले एसबीआई ग्राहकों का कुल आधार 25 करोड़ है।
ग्राहकों की शिकायत
हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार कई ट्विटर यूजर्स ने बताया कि योनो ऐप पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा है। कुछ ने तो इसे "भारत का सबसे खराब बैंक" और इसकी सेवाओं को "खराब" कहा। कुछ ने कहा कि उनका बैंक के साथ एक्सपीरियंस काफी खराब रहा है। एसबीआई ने तुरंत रेस्पोंस दी। उसने ग्राहकों से माफी मांगी और ग्राहकों से अपनी दिक्कतों को स्पष्ट करने के लिए कहा ताकि बैंक उनकी मदद कर सके।
पिछले महीने कब आई थी दिक्कत
एसबीआई ने पिछले महीने 6 अगस्त को रात 22.45 बजे से 7 अगस्त की रात में ही 1.15 बजे तक (150 मिनट) के बीच मैनटेनेंस एक्टिविटीज का ऐलान किया था। इस दौरान यानी 150 मिनटों के लिए इसकी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध नहीं रही थीं। एसबीआई ने इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं में अस्थायी तौर पर आने वाली अड़चन के बारे में सूचित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, ताकि एसबीआई ग्राहक बिना किसी समस्या का सामना किए अपने लेनदेन को इसी हिसाब से निर्धारित कर सकें।
एसबीआई ने जुटाए 4000 करोड़ रु
इस बीच एसबीआई ने इसने टियर 1 (एटी 1) बांड के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो 7.72 प्रतिशत की कूपन दर ऑफर करते हैं। बैंक ने एक रिलीज में कहा कि इसे 1000 करोड़ रु के बॉन्ड इश्यू के मुकाबले 10,000 करोड़ रु से अधिक के लिए बोलियां मिलीं। रिलीज में कहा गया है अच्छे रेस्पोंस के आधार पर, बैंक ने 7.72 प्रतिशत के कूपन पर 4,000 करोड़ रुपये स्वीकार करने का निर्णय लिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
