नई दिल्ली, सितंबर 08। क्या आप अपनी नौकरी से खुश हैं? अधिकतर लोगों का जवाब इस सवाल के जवाब में न हो सकता है। असल में लोग काम के बजाय आराम करके पैसा कमाना पसंद करते हैं। या फिर जॉब ऐसी हो, जिसमें कम मेहनत और ज्यादा पैसा मिले। पर क्या हो यदि आपको चाकलेट, टॉफी आदि को टेस्ट करने या सोने जैसे कामों के बदले मोटी रकम दी जाए। आपको लगेगा ऐसी नौकरी सपनों में ही मिल सकती है। मगर ये हकीकत है। असल में दुनिया में कुछ अजीब तरह की नौकरियों के लिए लोगों को पैसे दिए जाते हैं। घूमने-फिरने और हंसने-रोने आदि के लिए लोगों को पैसा मिलता है। ये बाकायदा एक जॉब होती है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 नौकरियों की जानकारी देंगे, जो सुनने में काफी अटपटी हैं, मगर लोगों को इन कामों के लिए पैसा दिया जाता है।
वाटर पार्क में स्लाइड्स को टेस्ट करने की जॉब
हमारी लिस्ट में वाटर पार्क में स्लाइड्स को टेस्ट करने की जॉब पहले नंबर पर है। वाटर पार्क में लोग स्लाइड्स पर फिसलते हैं। इसके लिए महंगे टिकट खरीदने पड़ते हैं। पर उसी स्लाइड को टेस्ट करने की भी जॉब ऑफर की जाती है। आप इस जॉब को जरूर करना चाहेंगे। इसमें स्लाइड्स को कई बार टेस्ट करके ये पता लगाया जाता है कि स्लाइड कितनी सुरक्षित है।
गद्दे पर सोने की जॉब
आप ये पढ़ कर चौंक सकते हैं कि गद्दे पर सोने की भी जॉब होती है। ये एक काफी अजीब नौकरी है। मगर इसमें दिन-भर गद्दे पर सोने के बदले अच्छे खासे पैसे दिए जाते हैं। इस जॉब में आपको गद्दे और तकियों को टेस्ट करने का काम दिया जाएगा। इस काम को लोग सोकर करते हैं। इसमें बस आपको अच्छे से सोना है। साथ ही अपना रिव्यू उस गद्दे को लेकर देना होता है।
चॉकलेट के डिजाइन बनाने या उन्हें टेस्ट करने की जॉब
चॉकलेट से जुड़ी दो नौकरियां होती है। इनमें पहली है चॉकलेट को टेस्ट करना। ये जॉब काफी मजेदार होने के साथ साथ थोड़ी सी अजीबो गरीब भी है। चॉकलेट से जुड़ी जॉब है इसके डिजाइन तैयार करना। इसकी रेसिपी तैयार करने की भी जॉब ऑफर की जाती है।
कुर्सी पर बैठने की जॉब
कुर्सी पर बैठने की भी एक जॉब है। असल में यह जॉब फर्नीचर को टेस्ट करने की है। आपको टेस्ट करना होता है कि फर्नीचर कितना आरामदायक और मजबूत है। इसके लिए आपको बस कुर्सी पर बैठना है और सोना है। इस काम में इसी तरह से फर्नीचर को चेक किया जाता है।
डॉग सर्फिंग इंस्ट्रक्टर की जॉब
कुछ कंपनियां घूमने फिरने की भी जॉब ऑफर करती हैं। उनका उद्देश्य अलग-अलग होता है। वहीं कुछ जानवरों को ट्रेनिंग की जॉब ऑफर करती हैं। इनमें से एक जॉब है डॉग सर्फिंग इंस्ट्रक्टर। इसमें कुत्तों को सर्फिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। इस काम में भी लोगों को तगड़ी सैलेरी दी जाती है। वैसे भी इस समय डॉग सर्फिंक इंस्ट्रक्टर की काफी डिमांड है। बता दें कि इसी तरह की कुछ अन्य जॉब में टीवी देखना, कैंडी का स्वाद चेक करना और लाइव स्ट्रीम पर सोना शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications