नयी दिल्ली। कोरोना संकट से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में कई देशों में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। लोगों ने भी हालात को देखते हुए अपनी कमाई के जरिए बदले। बहुत से लोग छोटी-मोटी जॉब करने लगे। इनमें फूड डिलिवरी भी शामिल है। मगर एक जगह ऐसी है जहां फूड डिलिवरी से लोग लाखों रु की कमाई कर रहे हैं। भारत और कुछ अन्य देशों में फूड डिलिवरी के कारोबार में लगे लोग अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके भी ढूंढ रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका जापान में देखने को मिला है, जिससे वहां फूड डिलिवरी करने वालों को रोजगार का अच्छा जरिया मिल गया है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बिना शर्ट पहने फूड डिलिवरी
जब पूरी दुनिया कोरोना संकट की चपेट में है और लाखों-करोडो़ं लोग बेरोजगार हो गए और साथ ही रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर ताले लग गए, वहीं जापान में एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस पहल को काफी सराहा जा रहा है और लोग इसके बारे में ट्विटर तक पर बात कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल जापान में एक सुशी रेस्टोरेंट है, जिसने अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए एक खास तरीका ढूंढ निकाला। इस रेस्टोरेंट ने बॉडी बिल्डरों को जॉब दी और उन्हें बिना शर्ट पहने फूड डिलिवरी पर लगाया। इस कंसेप्ट की चर्चा सिर्फ जापान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है।
कहां से पाई ये सोच
शर्टलेस फूड डिलीवरी कराने का विचार इस रेस्टोरेंट के प्रमुख शेफ मसानोरी सुगियुरा के दिमाग में आया। असल में वे खुद भी एक बॉडी बिल्डर रहे हैं। जिस जगह वे अपनी बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग करते थे वहां उनके कुछ मित्र भी थे। उन्होंने उन सभी को इस स्पेशल वर्क में शामिल करने का सोचा। 2 बातें थीं। पहली रेस्टोरेंट की बिक्री को कोरोना जैसी मुसीबत के समय बढ़ाना और दूसरे अपने बॉडी बिल्डर दोस्तों को रोजगार देना। सुगियुरा ने इन दोनों चीजों को मिला कर एक बेहतरीन हल निकाल लिया। रेस्टोरेंट की अलग ही पहचान बन गई और उनके दोस्तों को काम मिल गया।
कितनी है कमाई
जैसा कि इस जॉब के लिए बॉडी बिल्डर होना जरूरी है तभी आप लाखों कमा सकते हैं। रेस्टोरेंट ऑनर के अनुसार ये बॉडी बिल्डर रोज 10 ऑर्डर तक हासिल करते हैं, जिससे इनकी मासिक आय करीब 16 लाख येन (10 लाख रु से भी अधिक) हो जाती है। हालांकि रेस्टोरेंट सभी ऑर्डरों के लिए इन बॉडी बिल्डर्स को नहीं भेजते, बल्कि कस्टमर को कम से कम 7000 येन का ऑर्डर देना होता है, तब भी शर्टलेस बॉडी बिल्डर खाना पहुंचाते हैं। ये एक अनूठी पहल है। ऐसा कोई कंसेप्ट कहीं नहीं देखा गया। कोरोना के बीच जापान में ये आइडिया सफर रहा और सुशी रेस्टोरेंट को भी इससे लाभ मिला है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications