Cosmo First : शेयर बाजार आज 1 दिसंबर को फिर से तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 184.54 अंक या 0.29 फीसदी बढ़ कर 63,284.19 पर बंद हुआ और निफ्टी 54.20 अंक या 0.29 फीसदी बढ़ कर 18,812.50 पर बंद हुआ। लगभग 1985 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1394 शेयरों में गिरावट आई और 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज। गिरने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, आयशर मोटर्स, यूपीएल, सिप्ला और बजाज ऑटो शामिल रहे। जानकार कहते हैं कि शेयर बाजार लंबी अवधि में ज्यादा मुनाफा करा सकता है। इसीलिए हम आपको यहां एक ऐसे शेयर की जानकारी देने जा रहे हैं, जो लंबी अवधि में बहुत कम पैसों को 1 करोड़ रु बना चुका है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
कॉस्मो फर्स्ट
हम बात करने जा रहे हैं कॉस्मो फर्स्ट के शयेर की। कॉस्मो फर्स्ट का शेयर बीते 23 सालों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 01 जनवरी 1999 से अब तक यह शेयर 24,990.91 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 01 जनवरी 1999 को 3.30 रु पर था, जबकि आज यह 828 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 250 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 40160 रु 1 करोड़ रु बन गए।
5 सालों का रिटर्न
कॉस्मो फर्स्ट का शेयर बीते 5 सालों में भी निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 08 दिसंबर 2017 से अब तक यह शेयर 254 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 08 दिसंबर 2017 को 233.93 रु पर था, जबकि आज यह 828 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा 2.5 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 3.5 लाख रु बन गए।
नुकसान भी कराया है
बीते 5 दिन में कॉस्मो फर्स्ट का शेयर 19.09 फीसदी उछला है, जबकि बीते एक महीने में 5.75 फीसदी चढ़ा है। वहीं 6 महीनों में यह 32.69 फीसदी नुकसान करा चुका है। 2022 में अब तक यह 11.6 फीसदी गिरा है। इसके एक साल का रिटर्न निगेटिव 10.73 फीसदी रहा है। कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 843.80 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का निचला स्तर 796 रु रहा है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 21.44 अरब रु है।
क्या है बिजनेस
कॉस्मो फिल्म्स (जिसे अब कॉस्मो फर्स्ट लिमिटेड कहा जाता है) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो पैकेजिंग, लेबल, लेमिनेशन और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के लिए बाई-एक्सिअली ओरिएंटेड पॉलीप्रोपाइलीन फिल्म (बीओपीपी) बनाती है। कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भारत और दक्षिण कोरिया में स्थित हैं। कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लिस्टेड है।
कब हुई थी शुरुआत
अशोक जयपुरिया ने अक्टूबर 1976 में कंपनी की स्थापना की थी और वर्ष 1981 में औरंगाबाद, महाराष्ट्र में पहला प्रोडक्शन प्लांट स्थापित किया। 2001 में, कॉस्मो फिल्म्स ने गुजरात प्रॉपैक लिमिटेड में 76.51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। 2009 में, कॉस्मो फिल्म्स ने 17.1 मिलियन डॉलर में यूएस-आधारित जीबीसी कमर्शियल प्रिंट फिनिशिंग का अधिग्रहण किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications