USA Won Lottery : कभी कभी आपको अपने करीबी कुछ ऐसा काम करने को कहते हैं जो आप करना नहीं चाहते, मगर फिर भी आपको करना पड़ जाता है। शादी-ब्याहों में ऐसी स्थिति बहुत बनती है। इसका नतीजा आपकी जेब ढीली होने के तौर पर सामने आता है। मगर कभी कभी कोई व्यक्ति आपको ऐसा काम करवा देता है, जो आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद हो। कुछ ऐसा ही अमेरिका में हुआ है। आगे जानते हैं पूरी बात।
1.20 करोड़ रु का इनाम
अमेरिका में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के काफी फोर्स करने पर लॉटरी का टिकट खरीदा। इससे उस शख्स की किस्मत पलट गयी। असल में उसने इस एक ही टिकट में 1.20 करोड़ रु का इनाम जीता। रिपोर्ट के अनुसार उसके दोस्त ने जबरदस्ती उसे लॉटरी का टिकट खरीदवाया। मगर इस जबरदस्ती ने उसे करोड़पति बना दिया।
दोस्तों को करते थे मना
ये घटना घटी है अमेरिका के हैंपटन में रहने वाले डैनी जॉनसन के साथ। हैरानी की बात यह है कि जॉनसन खुद ही हमेशा लॉटरी पर शक करते थे। जॉनसन अकसर अपने दोस्तों को भी कहा करते थे कि वे लॉटरी न खरीदें। उनकी नजर में ये पैसा बर्बाद करने वाला था। पर उनके एक दोस्त ने नवम्बर की शुरुआत में लॉटरी खरीदने के लिए बहुत फॉर्स किया। नतीजा यह हुआ कि वे करोड़पति बन गये।
क्यों लिया फैसला
उनके दोस्त के साथ पावरबॉल लॉटरी का टिकट खरीदने को लेकर बहस हुई। असल में नवंबर की शुरुआत में इस लॉटरी की जैकपॉट राशि अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गयी थी। फिर जॉनसन ने आखिरकार 5 नवम्बर को लॉटरी टिकट खरीदा।
नहीं पता लगा जीत का
जॉनसन के अनुसार उन्होंने पहले कभी लॉटरी नहीं खरीदी थी। इसी कारण उन्हें विनिंग नंबर्स की भी कोई जानकारी नहीं थी। जॉनसन के अनुसार उनके पास कुछ विनिंग नंबर्स थे। मगर बावजूद इसके उन्हें यह अहसास नहीं था कि वह लॉटरी में इनाम जीत गये हैं।
पैसों का क्या करेंगे
पहली बार में ही जॉनसन की किस्मत बदल गयी। जहां तक पैसों का सवाल है तो जॉनसन विजेता राशि का क्या करेंगे, इस पर उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। पर वे कहते हैं कि यह एक सरप्राइज गिफ्ट रहा।
एक हफ्ते में दो लॉटरी जीतीं
हाल ही में डेलावेयर, अमेरिका में एक महिला ने एक सप्ताह के भीतर दो बार लॉटरी जीतीं। इससे वे कुल 400,000 डॉलर या करीब 3.29 करोड़ रु जीत गयीं। महिला 70 वर्षीय हैं। उन्होंने अपने नाम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने नेवार्क, डेलावेयर के पास एक गैस स्टेशन से 100के "अल्टीमेट सी इंस्टेंट गेम" के दो टिकट खरीदे। इनमें से एक टिकट में इनाम था। महिला ने सात साल पहले डेलावेयर लॉटरी खेलना शुरू करने किया था, उसके बाद से यह उसकी सबसे बड़ी जीत रही। एक दोस्त के साथ डोवर में लॉटरी मुख्यालय से अपनी जीत राशि लेने के बाद घर जाते समय, तभी कुछ ऐसा हुआ कि वे और इनाम जीतीं। उन्होंने घर जाते हुए खुशी के अवसर का जश्न मनाने के लिए एक सुविधा स्टोर से तीन "सीरियस मनी" टिकट खरीदे। उन टिकटों में से एक में 300,000 डॉलर का टॉप पुरस्कार विजेता था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications