Milk Price Drops: बुधवार, 3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अब जीएसटी सिस्टम को आसान बनाया जा रहा है। पहले जहां 4 अलग-अलग टैक्स स्लैब थे, अब उन्हें घटाकर सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5% और 18% कर दिया गया है। वहीं, महंगी और लग्जरी चीजों पर 40% तक का विशेष स्लैब लागू रहेगा।

देश के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। घी, मक्खन, चीज और दूध पाउडर पर अब केवल 5% टैक्स लगेगा।
कितने गिर सकते हैं दाम?
GST रिफॉर्म के बाद दूध के रेट में 2 से 4 रुपए की गिरावट आ सकती है। अमूल गोल्ड फूल क्रीम का प्राइस 69 रुपए से गिरकर 65 रुपए तक पहुंच सकता है। इसके साथ-साथ मदर डेयरी टोंड दूध 57 रुपए से गिरकर 54 रुपए हो सकता है। इस बदलाव का फायदा डेली दूध लेने वालों को मिलेगा जिससे उनके सैकड़ों रुपए की बचत हो सकती है।
ब्रांड्स का रुख
देश की प्रमुख कंपनियां अमूल और मदर डेयरी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। दोनों का कहना है कि वे उपभोक्ताओं तक इस राहत को पूरी तरह पहुंचाएंगी। कंपनियों का मानना है कि इससे दूध और डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ेगी और उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत होगा।
संभावित नई कीमतें
ब्रांड दूध का प्रकार मौजूदा कीमत (₹/लीटर) नई संभावित कीमत (₹/लीटर)
Amul गोल्ड (फुल क्रीम) ₹69 ₹65-66
टोंड दूध ₹57 ₹54-55
भैंस दूध ₹75 ₹71-72
टी स्पेशल ₹63 ₹59-60
Mother Dairy फुल क्रीम ₹69 ₹65-66
टोंड दूध ₹57 ₹55-56
भैंस दूध ₹74 ₹71
डबल टोंड ₹51 ₹48-49
आम लोगों के बजट को राहत
महंगाई के दौर में दूध और पनीर जैसे जरूरी सामान की कीमत घटने से मध्यम वर्ग और मीडियम इंकम वर्ग को सीधी राहत मिलेगी। रोजाना इस्तेमाल होने वाली इन चीजों की सस्ती कीमत से घर का बजट संतुलित होगा और बचत भी बढ़ेगी।
डेयरी सेक्टर को भी फायदा
विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी में इस सुधार से डेयरी उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। सस्ती कीमतों के कारण दूध की खपत बढ़ेगी, जिससे किसानों, डेयरी कंपनियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications