
Milk Price : इस समय महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है। दालें, सब्जी और बाकी खाने-पीने की चीजें बहुत अधिक महंगी हो गयी हैं। इस बीच आम लोगों के लिए एक और बुरी खबर आई है। दरअसल अब दूध की कीमतो में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये बढ़ोतरी हर शहर के लिए नहीं है। आगे जानिए कहां के लिए इन दूध के दाम बढ़े हैं और वो भी किस ब्रांड के।
कहां हुआ दूध महंगा
राजधानी भोपाल में दूध महंगा किया गया है। सांची ब्रांड ने भोपाल में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। ये बढ़े हुए दाम 25 दिसंबर से लागू होंगे। ब्रांड की तरफ से 1 लीटर पैकेट की कीमत में 2 रु का इजाफा किया गया है। सांची की तरफ से 200 एमएल पैकेट के अलावा बाकी सभी पैकेट के दूध के रेट बढ़ा दिए गये हैं। इनमें डायमंड, फुल क्रीम गोल्ड स्टैंडर्ड, ताजा डबल डोर, स्मार्ट स्केल मिल्क, लाइट चाह और चाय स्पेशल दूध शामिल हैं। इन सब पर प्रति लीटर दो 2 रु बढ़ा दिए गए हैं, जो कल से लागू हो जाएंगे।
4 बार महंगा किया दूध
इस साल यानी 2022 में सांची ने दूध की कीमतों में चार बार इजाफा किया है। ऐसे में यदि आप भी सांची का दूध पीते हैं तो आपकी जेब पर और अधिक बोझ बढ़ सकता है। नये रविवार यानी 25 दिसंबर की सुबह से कर दिए जाएंगे।
जानिए किस पैकेट का कितना होगा रेट
सांची के डायमंड दूध का आधा लीटर का पैकेट अभी तक 32 रु में मिल रहा था। पर अब इसके रेट 1 रु बढ़ेंगे। अब आपको ये दूध का पैकेट 33 रु में मिलेगा। इसी तरह 1 लीटर के पैकेट पर 2 रु बढ़ने जा रहे हैं, जिससे कि आपको डायमंड दूध का 1 लीटर का पैकेट 66 रु में मिलेगा, जो कि अब तक 66 रु में मिलता था। फुल क्रीम दूध का आधा लीटर का पैकेट आपको 31 रु में मिलेगा। मगर इसके लिए आपको 32 रु चुकाने होंगे। 1 लीटर का पैकेट के रेट अब 61 रु से बढ़ कर 63 रु होने जा रहे हैं। इसी तरह टोन दूध अब 25 रु के बजाय 26 रु में मिलेगा। जबकि डबल टोंड दूध की कीमत 23 रु से बढ़ कर 24 रु होने जा रही है।
लाखों लोगों को दूध की सप्लाई
सांची मध्य प्रदेश की प्रमुख डेरी कंपनी है। ये लाखों लोगों को दूध सप्लाई करती है। इससे होता यह है कि दूध के दाम लगातार रेट बढ़ने से कई अन्य चीजों पर भी महंगाई बढ़ जाती है, क्योंकि दूध से बने उत्पादों की कीमतों में इजाफा होने लगता है। इसी साल अप्रैल में सांची दूध के 1 लीटर के पैकेट के रेट 58 रु और 56 रु हुआ करते थे। लेकिन बीते करीब 4 महीनों में यह रेट 8 रु तक बढ़े हैं। भोपाल में जितने पैकेट वाले दूध हैं, उनमें सबसे ज्यादा बिक्री सांची की ही होती है। इसका डेली 3 लाख लीटर दूध आराम से बिक जाता है। वहीं इसके मुकाबले अमूल की सप्लाई 65 हजार लीटर है।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications