Mike Tyson vs Jake Paul Net Worth: बॉक्सिंग के दिग्गज खिलाड़ी माइक टायसन और जैक पॉल के बीच मैच के नतीजे आ गए हैं. पॉल ने 58 साल की उम्र में रिंग में वापसी करने वाले महान बॉक्सर टायसन को हरा दिया है. माइक टायसन ने रिंग में साल 2005 के बाद वापसी की. मैच की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर हुई. मैच में टायसन ने पहले दो राउंड जीतकर मुकाबले में बढ़त बनाई. उसके बाद हुए 4 राउंड में वह पिछड़ गए और नतीजा जैक पॉल के पक्ष में आया और उन्हें 78-74 से जीत मिली.
Mike Tyson vs Jake Paul: मैच से किसकी हुई कीतनी कमाई?
दिग्गज माइक टायसन और जेक पॉल के बीच रिंग में मुकाबला शुक्रवार की रात को हुई. इस इवेंट को टेक्सास के अर्लिंग्टन में AT&T स्टेडियम से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच से दोनों को कम से कम 20-20 मिलियन डॉलर की कमाई की उम्मीद है. पहले यह मुकाबला पहले 20 जुलाई, 2024 को होना था. लेकिन टायसन की "अल्सर फ्लेयर-अप" से जुड़ी हेल्थ दिक्कतों की वजह से आगे के लिए टाल दिया गया था.

Mike Tyson vs Jake Paul Net Worth: किसके पास है ज्यादा पैसा?
जैक पॉल, वाइन और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर काफी फेम हैं, जहां उनके करोड़ो फैंस हैं. सेलिब्रिटी नेट वर्थ के मुकाबिक मौजूदा समय में पॉल की कुल नेटवर्थ करीब 80 मिलियन डॉलर है. वहीं, दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन की कुल नेटवर्थ करीह 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जो कभी हैवीवेट चैंपियन थे. उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की. हालांकि, साल 2003 में टायसन दिवालिया हो गए थे.
Mike Tyson vs Jake Paul Match: नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग हुई क्रैश
माइक टायसन और जैक पॉल के बीच इस मुकाबले में लोगों की भारी दिलचस्पी रही, जिसके कारण नेटफ्लिक्स पर तकनीकी समस्याएं आईं. Userdowndetector.com के मुताबिक भारत और अमेरिका में यूज़र्स को मुकाबले के दौरान स्ट्रीमिंग में समस्याएं आईं.
Mike Tyson vs Jake Paul Boxing Career: कैसा रहा है बॉक्सिंग कैरियर
जैक पॉल 27 साल की उम्र में एक यूट्यूबर से पेशेवर मुक्केबाज बने हैं. उन्होंने साल 2020 में अपने मुक्केबाजी करियर की शुरुआत की. पॉल ने 12 मैचों में से 11 जीते हैं, जिसमें टायसन के खिलाफ यह मैच भी शामिल है. टायसन की बात करें तो उनका शानदार करियर रहा है. साल 1986 में 20 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के हेवीवेट चैंपियन का खिताब जीता था. उन्होंने ट्रेवर बर्ब्रिक को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. पूरे करियर के दौरान टायसन ने 59 मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिनमें से 50 में उन्हें जीत मिली और केवल सात बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. खास बात तो ये है कि कैरियर के कुल में से 44 मैच उन्होंने नॉकआउट के जरिए जीते हैं.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
