US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोना चांदी और क्रिप्टो बाजार में बड़े पैमाने पर असर डाल रहा है। मिडिल ईस्ट में टेंशन तेज होने की वजह से गोल्ड सिल्वर और क्रिप्टो मार्केट में उछाल और बिकवाली देखने को मिल रही है। अमेरिका अब वॉर मोड में एक्टिव दिख रहा है। इस समय ईरान में बड़े हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं जिसके बाद अमेरिका विदेश के द्वारा इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है।

अमेरिका ने आखिर किस वजह से जारी किया अलर्ट
इमरजेंसी अलर्ट जारी करके अमेरिका ने अपने नागरिकों को कहा है जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें। ईरान में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को ट्रंप प्रशासन के माध्यम से उन्हें समर्थन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें जेल में डाला जा रहा है। ईरान सरकार ने अपने देश में पूरी तरह इंटरनेट ब्लैकआउट कर दिया है।
सोना-चांदी की ओर लौटे निवेशक
तनाव बढ़ते ही निवेशक जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाने लगते हैं। शेयर और क्रिप्टो जैसे विकल्पों की जगह लोग सुरक्षित माने जाने वाले साधनों को चुनते हैं। इसी वजह से सोना और चांदी की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। हाल के दिनों में इनमें थोड़ी गिरावट जरूर आई थी, लेकिन डर का माहौल बनते ही फिर से खरीदारी बढ़ गई।
चांदी की कीमतों में खास तेजी
इस बार चांदी निवेशकों की पहली पसंद बनती दिख रही है। औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश, दोनों कारणों से चांदी को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। कई लोग इसे आने वाले समय के लिए बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
क्रिप्टो बाजार दबाव में
दूसरी ओर क्रिप्टो बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। डर के कारण निवेशक डिजिटल करेंसी से पैसा निकाल रहे हैं। बिटकॉइन और अन्य बड़ी क्रिप्टो करेंसी के दाम नीचे आए हैं। अस्थिर हालात में लोग क्रिप्टो को जोखिम भरा मान रहे हैं।
आगे क्या रखें ध्यान
विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच हालात साफ नहीं होते बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे समय में निवेश से पहले पूरी जानकारी और सावधानी जरूरी है। वैश्विक तनाव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाएं सीधे आम निवेशक की जेब और फैसलों को प्रभावित करती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
