Mid-SmallCap Indices: इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में शुक्रवार को दायरे में ट्रेडिंग होती हुई नजर आई। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 पर क्लोज हुआ है और निफ्टी 40 अंक के करीब फिसलकर 25000 के करीब बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी (Nifty Midcap News)
वहीं, ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में आउटपरफॉर्म किया है। शुक्रवार को निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2% चढ़ा है और इसमें लगातार पांचवें दिन तेजी दर्ज की गई है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स भी लगभग 1% की बढ़त के साथ पांचवें दिन हरे निशान में बंद हुआ।
इन स्टॉक्स में जोरदार उछाल (Nifty Smallcap100 rose today)
कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। एनएसई पर इस डिफेंस कंपनी के शेयर्स में 13% का उछाल देखने को मिला। मिड-कैप सेगमेंट में RVNL और मझगांव डॉक्स शिपबिल्डर्स के शेयरों ने शुक्रवार को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 10% तक की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा टाटा टेक के स्टॉक्स में 4.80% की तेजी आज देखने को मिली।
स्मॉल-कैप सेगमेंट में GRSE और RITES ने भी मजबूत तेजी दिखाई और 12% तक की बढ़त दर्ज की। टीटागढ़ रेल सिस्टम के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। NSE पर ये शेयर 12.72% उछलकर ₹102.95 के लेवल पर क्लोज हुआ है।
रिपोर्ट में दी गई जानकारी
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, मिडकैप शेयर लगातार बड़ी कंपनियों (लार्ज-कैप) के साथ अंतर को कम कर रहे हैं और अब वे अपने साल की शुरुआत से हुए नुकसान की भरपाई की ओर बढ़ रहे हैं। इस हफ्ते निफ्टी मिडकैप100 ने निफ्टी 50 की तुलना में मार्च के अंत के बाद से सबसे बड़ी बढ़त दिखाई है।
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकेरेज फर्म एलारा कैपिटल ने मिडकैप कंपनियों की स्ट्रांग अर्निंग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनमें 20% का प्रॉफिट ग्रोथ देखने को मिला, जबकि निफ्टी 50 की कंपनियों में यह तेजी सिर्फ 4% रही। खासतौर पर मिडकैप IT कंपनियों ने शानदार परफार्म किया। इनका प्रॉफिट 47% तक बढ़ा, जबकि लार्ज-कैप टेक कंपनियों में यह बढ़त सिर्फ 1% रही। हालांकि, कुछ ब्रोकरेज हाउस ने मौजूदा वैल्यूएशन को लेकर सतर्कता जताई है, खासकर कोचिन शिपयार्ड जैसे शेयरों में। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एनिलिस्ट ने जानकारी दी है कि इस स्टॉक में मौजूदा स्तरों से करीब 60% तक की गिरावट संभव है, क्योंकि इसका वैल्यूएशन अब काफी स्ट्रेटच हो चुका है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications