नई दिल्ली, जुलाई 19। मिड कैप म्यूचुअल फंड वो इक्विटी फंड होते हैं, जो भारत की मिड साइज कंपनियों में निवेश करते हैं। ये कंपनियां भारत में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनियों में से होती हैं। एक मिड-कैप फंड वो होता है, जो उन लिस्टेड शेयरों में निवेश करे, जिनकी मार्कैट कैपिटल मध्य आकार की हो। मिड कैप फंड का ज्यादातर पैसा उन कंपनियों में निवेश किया जाता है, जिनकी मार्केट कैपिटल 500 करोड़ रु से 10000 करोड़ रु तक होती है। माना जाता है कि जिस समय शेयर बाजार में तेजी चल रही हो तो मिड कैप कंपनियां लार्ज कैप से ज्यादा रिटर्न दे सकती हैं। ऐसे में मिड कैप फंड्स का रिटर्न भी काफी अधिक रहता है। ऐसे कई फंड्स हैं, जिन्होंने बीते एक साल में अच्छा खासा रिटर्न दिया है। यहां हम आपको उन 5 फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड ने पिछले 1 साल में 100.2 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो अन्य मिड कैप फंड्स की तुलना में बहुत बेहतर है। 100.2 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि कि अगर किसी ने 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि इस समय 2.04 लाख रु हो गयी होगी। इस फंड का तीन साल का सालाना रिटर्न 28.6 फीसदी रहा है। फंड के पास कई दिग्गज शेयर हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, मुथूट फाइनेंस और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं।
इडेलवाइज मिड कैप फंड
यह एक और फंड है जिसने पिछले 1 साल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फंड ने 92.4 फीसदी रिटर्न दिया है। जो निवेस के लिहाज से कहीं अच्छा है। फंड से निवेशकों को 3 साल में सालाना आधार पर करीब 22 फीसदी रिटर्न मिला है। इस फंड के पोर्टफोलियो में एम्फैसिस, लॉरस लैब्स, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस और एसआरएफ जैसे शेयर शामिल हैं।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी स्कीम
कोटक इमर्जिंग इक्विटी स्कीम भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। यह फंड सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है। फंड से 1 साल का रिटर्न करीब 89% से रहा है। वार्षिक आधार पर तीन साल का सालाना रिटर्न 22.6% रहा है। बाकी सभी इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं की तरह आप इसमें भी एसआईपी रूट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। असल में एसआईपी ही म्यूचुअल फंड में निवेश का बेस्ट रूट है।
बीएनपी पारिबा मिड कैप फंड
बीएनपी पारिबा मिड कैप फंड से 1 साल का रिटर्न 81% से थोड़ा अधिक रहा है। वार्षिक आधार पर तीन साल का सालाना रिटर्न 23% रहा है। वहीं इस फंड का सालाना 5 साल का रिटर्न 17.3 फीसदी रहा है। इस फंड की शुरुआत जनवरी 2013 में हुई थी।
महिंद्रा उन्नती योजना
इस फंड को 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। फंड से 1 साल का रिटर्न 81% से अधिक रहा है। वार्षिक आधार पर तीन साल का सालाना रिटर्न 22.6% रहा है। आप इस फंड में कम से कम 500 रु एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
