नई दिल्ली, जनवरी 25। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई इस साल के 17 पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं। दोनों दिग्गज हस्तियों को इस साल भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक (सिविलियन अवॉर्ड) दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पद्म भूषण, भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। आर्ट, सोशल वर्क, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सर्विस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण सेवा के लिए पद्म सम्मान दिए जाते हैं।

सत्या नडेला और सुंदर पिचाई को क्यों मिलेगा अवॉर्ड
भारतीय-अमेरिकी बिजनेस एक्जेक्यूटिव 54 वर्षीय नडेला और 49 वर्षीय पिचाई को "व्यापार और उद्योग" कैटेगरी में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, जिनकी पिछले महीने तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी पत्नी और 12 अन्य लोगों के साथ मृत्यु हो गई थी, को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
सायरस पूनावाला को भी मिलेगा सम्मान
वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला और भारत बायोटेक के कृष्णा एला और सुचित्रा एला को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। बता दें कि इन दो फर्मों (कोविशील्ड और कोवैक्सिन) द्वारा विकसित वैक्सीन ने महामारी के खिलाफ लड़ाई को बहुत बढ़ावा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में एक सौ सात हस्तियां हैं, जिनमें गायक सोनू निगम और ओलंपियन स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा शामिल हैं। पद्म श्री चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
कुल 128 हस्तियों को सम्मान
सरकार ने वार्षिक परंपराओं के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह से एक दिन पहले पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम का खुलासा किया। इस साल पद्म सम्मानों की सूची में कुल 128 हस्तियां शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications