Microsoft News: एक तरफ जहां बड़ी कंपनियां जैसे Amazon, Dell, आदि अपने एंप्लाइज को ऑफिस बुला रही है और वर्क फ्रॉम होम का कल्चर खत्म कर रही हैं वहीं, दूसरी ओर माइक्रोसॉफ्ट अपने एंप्लाइज को वर्क फ्रॉम होम दे रही है। आइए आपको बताते हैं कि Microsoft ने इससे जुड़ी क्या जानकारी शेयर की है।

माइक्रोसॉफ्ट ने दी वर्क फ्रॉम होम से जुड़ी ये जानकारी (Microsoft Work From Home News)
बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने नोट किया है कि अगर कर्मचारी के प्रोडक्टिविटी में गिरावट आती है तो यह नीति बदल सकती है। यह तब हुआ जब टेक दिग्गज ने प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए हाइब्रिड काम को एक तरीका बताया है।
मौजूद समय में दो कर्मचारियों के अनुसार, यह घोषणा माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड और एआई ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष स्कॉट गुथरी ने की थी। माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देता है और इसे न केवल कर्मचारियों को बनाए रखने, बल्कि उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के एक स्ट्रैटजी के रूप में भी देखता है।
कंपनी इस मॉडल को करेगी फॉलो
माइक्रोसॉफ्ट आईटी के वरिष्ठ निदेशक कीथ बॉयड ने हाइब्रिड-वर्क अपरोच के बारे में अगस्त में लिखे एक पोस्ट में लिखा था कि अगर आप इसे सही तरीके से करने के लिए समय निकालते हैं, तो आपके कर्मचारी अधिक व्यस्त, अधिक प्रोडक्टिव रहते हैं साथ ही वे कंपनी से भी जुड़े रहेंगे, भले ही वे मीलों दूर हों। कंपनी इस कारण से ही अपने एंप्लाइज को वर्क फ्रॉम हो मॉडल या फिर हाइब्रिड वर्क दे रही है।
कीथ बॉयड ने ये भी अपने पोस्ट में शेयर किया कि बहुत कम इस बात की संभावना है कि वे किसी ऐसे कॉम्पिटीटर्स के पास चले जाएं जिसके पास आपसे अधिक बेहतर और अच्छा मॉडल हो।
ये बड़ी कंपनियां अपने कर्माचारियों को दे रही है वर्क फ्रॉम ऑफिस
Amazon और Dell दो ऐसी टेक कंपनियां हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 5 दिन ऑफिस में काम करना अनिवार्य कर दिया है। Amazon के CEO एंडी जेसी ने घोषणा की है कि 2 जनवरी, 2025 से कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन ऑफिस में काम करना जरूरी होगा।
जेसी के अनुसार, ऑफिस में काम करने से इनोवेशन, सहयोग और कंपनी कल्चर में सुधार होता है। इस बीच, Dell की वैश्विक बिक्री टीम को भी 30 सितंबर, 2024 से हफ्ते में 5 दिन ऑफ़िस में काम करना जरूरी है, क्योंकि उनका मानना है कि ऑफिस में काम करना सहयोग और विकास के लिए जरूरी है।
विप्रो भी नहीं दे रही है वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन
विप्रो ने भी अपने कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आने के लिए कहा है वरना एक दिन की छुट्टी कर्मचारियों कि कट जाएगी। टीसीएस ने अपने कर्मचारियों के वैरिएबल पे को ऑफिस अटेंडेंस से जोड़ दिया है और कर्मचारियों को सप्ताह के पांचों दिन ऑफिस से काम करने को कहा है। विप्रो ने अपनी एचआर टीम को भी ये जानकारी दी है कि अगर कोई कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम के लिए रिक्वेस्ट मेल करता है तो उसके मेल को रिजेक्ट कर दिया जाए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
