सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट 4 साल बाद एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में लौट आई है। दो स्क्रीन वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस डुओ 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट 4 साल बाद एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में लौट आई है। दो स्क्रीन वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस डुओ 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अमेरिका में अपने सर्फेस डुओ स्मार्टफोन के लिए ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। सर्फेस डुओ एक ड्युअल स्क्रीन एंड्रॉयड डिवाइस है।

लगभग 1,04,658 रुपये हो सकती कीमत
माइक्रोसॉफ्ट ने इस फोन की कीमत का खुलासा कर दिया है, जो कि 1399 डॉलर रहने वाली है। इंडियन करेंसी में यह लगभग 1,04,658 रुपये है। कीमत की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग में दी है, हालांकि फोन के ग्लोबल लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से सर्फेस डुओ का डिजाइन पिछले साल अक्टूबर 2019 में शेयर किया गया था और लगभग एक साल बाद इस फोन को लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने इस ड्यूल स्क्रीन डिवाइस से जुड़े स्पेसिफिकेशंस से अब भी पर्दा नहीं उठाया है। स्मार्टफोन की बिक्री Microsoft.com, AT&T Inc. और Best Buy Co. के जरिए होगी। माइक्रोसॉफ्ट ने ज्यादा कीमत वाले इस स्मार्टफोन को ऐसे समय उतारा गया है जब दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में है। बता दें कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने इसे पेश करते हुए मल्टीटास्किंग का प्रदर्शन किया। वह एक स्क्रीन पर कुछ लिखते नजर आए, जबकि दूसरे स्क्रीन पर वह अमेजन के किंडल ऐप पर कोई किताब पढ़ रहे थे।
स्मार्टफोन की ये हो सकती है खासियत
- मिली जानकारी के अनुसार इसमें दो अलग अलग 5.6 इंच के OLED डिस्प्ले दिए पैनल मिलेंगे।
- जिनका रेजॉलूशन 1800x1350 पिक्सल्स और आस्पेक्ट रेशियो 4:3 होगा।
- खुलने के बाद डिवाइस का पूरा डिस्प्ले इंटरफेस 8.1 इंच का हो जाएगा।
- माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर्स ने सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरह एक सिंगल फोल्डिंग स्क्रीन न रखकर Surface Duo में दो डिस्प्ले को कनेक्ट किया है।
- वहीं कंपनी का दावा है कि यह अभी बाजार का सबसे पतला स्मार्टफोन है।

कैमरा क्वालिटी की काफी खास
- वहीं अगर कैमरा की बात करें तो फोन में f/2.0 के साथ 11 megapixel का सिंगल कैमरा है। इसी कैमरा को फ्रंट और रियर कैमरा की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। दोनों ही स्क्रीन्स पर गोरिल्ला ग्लास प्रटेक्शन दिया गया है। माइक्रोसाफ्ट की गूगल के साथ पार्टनरशिप के चलते सरफेस डुओ में कई एंड्रॉयड ऐप्स मिलेंगे।
- इसके साथ ही फोन में Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर मिलेगा। Surface Duo में 360 डिग्री hinge है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर वर्टिकली या हॉरिजोंटली टास्क किए जा सकते हैं। दोनों स्क्रीन पर एक ही वक्त में अलग अलग ऐप या एक ही ऐप दोनों स्क्रीन को मिलाकर बनी फुल स्क्रीन पर चलाया जा सकता है।
- वहीं अगर स्मार्टफोन की बैटरी और स्टोरेज की बात करें तो Surface Duo में 6GB रैम के साथ या तो 128GB या 256GB का इंटर्नल स्टोरेज दिया जाएगा। इस डिवाइस में 3577 एमएएच बैटरी दी गई है।
Jio जन्माष्टमी ऑफर : मात्र 141 रुपए में खरीदें Phone ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications